फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Govt health smart card scheme for contract employees.

कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा की सौगात, यहां बन रहे हैं स्मार्ट कार्ड

Sat, 30 Apr 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 30 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
HP Govt health smart card scheme for contract employees.
शिमला जिले में मुख्यमंत्री राज्य स्वास्थ्य देखभाल योजना में स्वास्थ्य स्मार्ट कार्ड बनाने का काम शुरू हो गया है। - फोटो : Demo pic

शिमला जिले में मुख्यमंत्री राज्य स्वास्थ्य देखभाल योजना में स्वास्थ्य स्मार्ट कार्ड बनाने का काम शुरू हो गया है। जिले के हजारों अनुबंध कर्मचारी इस योजना के दायरे में आ रहे हैं। राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परीक्षा केंद्र कसुमप्टी और एमसी के रैन बसेरा और लक्कड़ बाजार में स्मार्ट कार्ड बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। खंड स्तर पर भी स्मार्ट कार्ड बनाने की प्रक्रिया प्रशासन के निर्देशों के बाद शुरू हुई है।

विज्ञापन


उपायुक्त शिमला रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि योजना में 80 साल से अधिक वरिष्ठ नागरिक, एकल महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्त, अविवाहित), 70 प्रतिशत से अधिक अक्षम व्यक्ति, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/ सहायिका, अंशकालिक कर्मचारी, दैनिक वेतन भोगी, अनुबंध कर्मचारी (केवल हिप्र सरकार के बोर्ड निगम एवं स्वायत निकायों में कार्यरत कर्मचारी) और मिड-डे-मील कार्यकर्ता जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना (आरएसबीवाई) या अन्य किसी चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना में नहीं हैं, उनके स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे।

विज्ञापन

किस बीमारी पर कितना मुफ्त इलाज

HP Govt health smart card scheme for contract employees.
आम बीमारी की अवस्था में पंजीकृत अस्पताल में भर्ती होने पर 30 हजार रुपये तक मुफ्त किया जाएगा। - फोटो : Demo pic

उन्होंने बताया कि योजना में स्मार्ट कार्ड धारक परिवार के पांच सदस्यों का इलाज आम बीमारी की अवस्था में पंजीकृत अस्पताल में भर्ती होने पर 30 हजार रुपये तक मुफ्त किया जाएगा। इसके अतिरिक्त गंभीर बीमारी की स्थिति में यदि कोई सदस्य अस्पताल में भर्ती होता है, तो यह सीमा एक लाख 75 हजार रुपये है। कार्ड बनाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से आरटीएस सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का चयन किया गया है।

स्मार्ट कार्ड की वैधता पांच साल तक
योजना में स्मार्ट कार्ड की वैधता पांच वर्ष होगी और तीन वर्ष में इसका नवीनीकरण करवाना अनिवार्य होगा। स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए पात्र लाभार्थियों को पंजीकरण फार्म भरकर, दो फोटो पहचान पत्र आधार कार्ड/ मतदाता पहचान पत्र/ पैन कार्ड/ राशन कार्ड और कर्मचारियों को विभाग की ओर से सत्यापित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।

स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए परिवार के पांच सदस्यों का आना अनिवार्य है। योजना का लाभ लेने के लिए चयनित वर्ग अपना स्मार्ट कार्ड अवश्य बनवाएं। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800 301 00334 पर संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed