फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP govt going to install install water atm in six distt of himachal

गुड न्यूज! सिर्फ 50 पैसे में मिलेगा शुद्ध पानी

Fri, 25 Jul 2014 08:54 PM IST
Updated Fri, 25 Jul 2014 08:54 PM IST
विज्ञापन
HP govt going to install install water atm in six distt of himachal

आपके लिए बहुत अच्छी खबर है। 20 रुपये की महंगी मिनरल वाटर की बोतल छोड़ अब लोगों को 50 पैसे में शुद्ध पानी मिलेगा। सरकार ने सूबे में 6 वाटर एटीएम मशीन लगाने का फैसला लिया है। पहली मशीन रिज मैदान पर लगाई जा रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सोमवार को इसका उद्घाटन करेंगे। ये वाटर एटीएम मशीनें शिमला के विकासनगर, टुटीकंडी आईएसबीटी, मंडी बस अड्डा, चिंतपूर्णी और धर्मशाला के दाड़ी में लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग महाराष्ट्र की एक कंपनी से टाइअप कर ये मशीनें लगा रहा है।

ऐसे मिलेगा पानी

HP govt going to install install water atm in six distt of himachal

कंपनी मशीनों पर अपने कर्मचारी तैनात करेगी। जिस व्यक्ति को शुद्ध पानी चाहिए, वह कर्मचारी को 50 पैसे देकर एक कूपन लेगा। इसे स्क्रैच कर खुद मशीन से पानी निकलेगा। एक लीटर पानी निकलने के बाद मशीन खुद बंद हो जाएगी।

सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को राहत देने के लिए एक और फैसला लिया है। इसमें व्यक्ति को एक माह का भी कूपन मिलेगा। लोगों को कर्मचारी के पास 50 पैसे के हिसाब से एक माह के पैसे जमा कराने होंगे।

इसके बाद व्यक्ति एक महीने तक मशीन में कूपन स्क्रैच कर पानी निकाल सकता है। इस कूपन को रिचार्ज भी किया जा सकेगा।

धार्मिक स्थलों में मशीनें लगाने की योजना

HP govt going to install install water atm in six distt of himachal

सरकार के पास प्रदेश के विभिन्न जिलों से वाटर एटीएम लगाने की डिमांड आ रही है। आईपीएच प्रदेश के विभिन्न धार्मिक स्थलों में भी इन वाटर एटीएम मशीनें लगाने पर विचार कर रही है। अभी ये देखना है कि ये 6 वाटर एटीएम मशीनें कितनी सफल होती हैं।

ऐसे काम करेगी मशीन
वाटर एटीएम के लिए डायरेक्ट नल से कनेक्शन होगा। मशीन के भीतर दो फिल्डर लगे हैं। इसमें 50 लीटर पानी स्टोरेज की क्षमता है। जैसे-जैसे पानी निकलता जाएगा। नल से पानी मशीन के भीतर जाता रहेगा और कूपन स्क्रैच करके पानी बाहर निकलता रहेगा।

सोमवार से मिलेगा साफ पानी
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियर इन चीफ आरके शर्मा ने बताया कि सोमवार से लोगों को शुद्ध पानी मिलना शुरू होगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से वाटर एटीएम का उद्घाटन कराया जा रहा है। 50 पैसे में एक लीटर पानी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed