फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Govt denied to make policy for Gram sewak and computer operators.

हड़ताली ग्राम सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटरों को झटका, न नीति बनेगी न सैलरी बढ़ेगी

Fri, 10 Jun 2016 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 10 Jun 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
HP Govt denied to make policy for Gram sewak and computer operators.
ग्राम सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर और स्वच्छ भारत मिशन में रखे कर्मचारियों को झटका दिया है। - फोटो : Demo pic

सरकार ने ग्राम सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर और स्वच्छ भारत मिशन में रखे कर्मचारियों को झटका दिया है। अब इनका काम पंचायत सचिवों से लिया जाएगा। मनरेगा कार्यों का लेखा-जोखा रखने के लिए इनकी तैनाती की गई है।

विज्ञापन


एडीसी की अध्यक्षता वाली कमेटी ने इनके साक्षात्कार लिए थे। सरकार का तर्क है कि इन कर्मचारियों का फंड केंद्र सरकार से आता है। ऐसे में यह प्रदेश सरकार के कर्मचारी नहीं हो सकते। ये कर्मचारी ग्रामीण विकास विभाग में मर्ज करने के साथ पॉलिसी और वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन


सरकार लगातार इन्हें वापस काम पर बुला रही है, लेकिन ये कर्मचारी बिना मांगें माने वापस आने को तैयार नहीं हैं। अब सरकार इन कर्मचारियों को नोटिस जारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में इतने कर्मचारियों को लगा झटका

HP Govt denied to make policy for Gram sewak and computer operators.
प्रदेश में करीब 1100 ग्राम सेवक हैं, 97 कंप्यूटर ऑपरेटर और स्वच्छ भारत मिशन के तहत 10 अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। - फोटो : Demo Pic

प्रदेश में करीब 1100 ग्राम सेवक हैं, 97 कंप्यूटर ऑपरेटर और स्वच्छ भारत मिशन के तहत 10 अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। कर्मचारियों के ड्यूटी पर न लौटने से मनरेगा का कामकाज प्रभावित हो रहा है।

ऐसे में सरकार ने यह कार्य पंचायत सचिवों को देने का फैसला लिया है। पंचायत सचिवों को ब्लॉक स्तर पर दो-दो दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें सचिव को केंद्र सरकार की ओर से आयोजित मनरेगा की जानकारी दी जाएगी।

पढ़िए क्या कहते हैं मंत्री

HP Govt denied to make policy for Gram sewak and computer operators.
काम पर न लौटने पर इनका काम अब पंचायत सचिवों से लिया जाएगा। - फोटो : फाइल फोटो

मनरेगा केंद्र प्रायोजित कार्य है। प्रदेश सरकार इन कर्मचारियों के लिए न तो पॉलिसी बना सकती है, न ही वेतन में बढ़ोतरी। किसी भी राज्यों में ग्राम सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर और स्वास्थ्य भारत मिशन में रखे कर्मचारियों के लिए पॉलिसी नहीं बनाई गई है। काम पर न लौटने पर इनका काम अब पंचायत सचिवों से लिया जाएगा।- अनिल शर्मा, पंचायतीराज मंत्री

मंत्री से मिला प्रतिनिधि मंडल
ग्राम सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर और स्वच्छ भारत मिशन संयुक्त कार्यवाही समिति का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को पंचायतीराज मंत्री से मिला। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed