फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Govt constitute 3 committees to find forge educational institutes in himachal.

हिमाचल में बंद होंगे फर्जी शिक्षण संस्थान, बनाई गई कमेटियां

Wed, 20 Jul 2016 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Wed, 20 Jul 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
HP Govt constitute 3 committees to find forge educational institutes in himachal.
तकनीकी शिक्षा एवं परिवहन मंत्री जीएस बाली - फोटो : अमर उजाला

तकनीकी शिक्षा एवं परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि हिमाचल में अनाधिकृत तरीके से चलाए जा रहे तकनीकी शिक्षण संस्थान का पता लगाने के लिए सरकार ने तीन कमेटियों का गठन किया है। इन कमेटियों का अध्यक्ष प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को बनाया गया है।

विज्ञापन

 
पांच सदस्यीय इन कमेटियों को 45 दिन के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। हिमाचल में फर्जी शिक्षण संस्थान बंद होंगे। शिकायतों के आधार पर सचिवालय में फर्जी संस्थानों की सूची पहुंच गई है।
विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा विभाग इस बात पर विचार कर रहा है कि इस प्रकार के शिक्षण संस्थानों को संचालित करने से पूर्व स्थानीय पंचायतों से एनओसी एवं पंचायतों द्वारा इनकी वैधता आदि के निरीक्षण के लिए पंचायती राज संस्थानों का भी सहयोग लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिनी सचिवालय धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान बाली ने कहा कि पंचायतों से कहा जाएगा कि अगर उनके इलाके में कोई भी तकनीकी शिक्षण संस्थान खुलता है तो इसके बारे में सरकार को सूचित करें।

एचआरटीसी चलाएगा 20 नई वोल्वो बसें

HP Govt constitute 3 committees to find forge educational institutes in himachal.

परिवहन निगम के बेड़े में 20 नई वोल्वो बसें शामिल की जा रही हैं। बाली ने कहा कि धर्मशाला से कटड़ा के लिए शुरू की गई वोल्वो बस को अब धर्मशाला के स्थान पर मनाली से वाया धर्मशाला चलाया जा रहा है।

मनाली से ही हरिद्वार के लिए एक अन्य वोल्वो बस सेवा आरंभ की गई है, जबकि यहां से अमृतसर के लिए वोल्वो बस सेवा आरंभ करने की प्रक्रिया जारी है। धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों से 5 नई वोल्वो बसें विभिन्न रूटों पर शीघ्र चलाने का निर्णय लिया गया है।

दाम तय न होने से सरसों के तेल की सप्लाई रुकी
बाली ने कहा कि सरसों के तेल के दाम तय न होने के कारण इसकी सप्लाई बाधित हुई है। पहले टेंडर कम रेट पर करवाए गए थे। इसके बाद दाम बढ़ा दिए गए। इसे लेकर अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। आने वाले 15 दिनों के अंदर टेंडर करवाकर सरसों का तेल डिपो से मिलना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed