फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt closed vigilance inquiry against prem kumar dhumal

धूमल को राहत, अनुराग की मुश्किलें बरकरार, यहां जानिए पूरा मामला

Fri, 14 Sep 2018 11:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 14 Sep 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
hp govt closed vigilance inquiry against prem kumar dhumal

पिछली वीरभद्र सरकार के दौरान आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच का सामना कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को सरकार ने जांच बंद कर राहत दे दी है। लेकिन उनके सांसद बेटे अनुराग ठाकुर और छोटे बेटे अरुण धूमल के खिलाफ चल रही जांच बंद नहीं की है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सरकार के निर्देश के बाद ब्यूरो ने केवल धूमल को ही राहत देते हुए यह कदम उठाया है।वीरभद्र सरकार के गठन के साथ ही धूमल परिवार के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो ने जांच खोल दी थी।
विज्ञापन


इनमें आय से अधिक संपत्ति के मामले की प्रारंभिक जांच शुरू की गई। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खास माने जाने वाले तत्कालीन एसपी डीडब्ल्यूडी नेगी के नेतृत्व में विशेष जांच इकाई को इसकी जांच सौंपी गई। पांच साल तक ब्यूरो जांच करता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बंद हुआ केस

hp govt closed vigilance inquiry against prem kumar dhumal

इस दौरान जलंधर से लेकर चंडीगढ़, दिल्ली तक अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति की जांच की गई लेकिन ब्यूरो को सफलता हाथ नहीं लग सकी। चूंकि मामला सीधे मुख्यमंत्री के निर्देशों से जुड़ा था, इसलिए ब्यूरो ने जांच को बंद भी नहीं किया।

लेकिन जयराम सरकार के सत्ता में आते ही धूमल के खिलाफ चल रही इन्क्वायरी को बंद करने का दबाव शुरू हो गया। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री कार्यालय ने ब्यूरो से धूमल परिवार के केसों से संबंधित पूरा ब्योरा तलब किया।

जब पांच साल की प्रारंभिक जांच में कोई साक्ष्य न मिलने की बात सामने आई तो धूमल मामले की जांच बंद कर दी गई। हालांकि मामले में ब्यूरो ने अभी भी अनुराग व अरुण की जांच को बंद नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed