फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Govt cabinet meeting on Monday.

कैबिनेट की बैठक आज, फिर खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

Mon, 25 Jul 2016 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 25 Jul 2016 09:26 AM IST
विज्ञापन
HP Govt cabinet meeting on Monday.

हिमाचल सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को राज्य सचिवालय में होगी। बैठक में शिक्षा विभाग में 300 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के पदों पर भर्ती के अलावा वन विभाग में करीब साढ़े तीन सौ मल्टीपर्पज वर्करों की भर्ती के लिए मंत्रिमंडल हरी झंडी दे सकता है।

विज्ञापन


इसके अलावा ट्रांसपोर्ट, हेल्थ, ऊर्जा, शिक्षा व आईपीएच विभाग में नई भर्तियों को भी अनुमति मिल सकती है। मंत्रिमंडल चीनी व कपड़ों के अलावा लोहे और बागवानी के लिए उपयोग में लाए जाने वाले नेट पर लगने वाले वैट को भी कम करने का निर्णय ले सकता है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग में लंबित छात्रवृत्ति के मामले में भी चर्चा होने की संभावना है। सरसों के तेल का रेट फिक्स करने और कंप्यूटर शिक्षकों के लिए पॉलिसी पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा गृह विभाग में पुलिस चौकियों को अधीनस्थ पुलिस थाने बनाने की फाइल पर मंत्रिमंडल मंजूरी दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट में इन मांगों पर भी आ सकता है फैसला

HP Govt cabinet meeting on Monday.

सुदूर क्षेत्रों के लिए नए पीएचसी, सीएचसी, आयुर्वेद स्वास्थ्य केंद्र के अलावा तीन उप केंद्रों के लिए भी मंजूरी मिल सकती है। बैठक में कुछ बड़े केंद्रीय संस्थानों को लीज पर भूमि देने के साथ हाइडल प्रोजेक्ट्स से जुड़े बड़े मसलों को स्वीकृति दी जा सकती है। कृषि, बागवानी, शहरी विकास विभाग पर आधारित कई महत्वपूर्ण निर्णय हो सकते हैं।

जुलाई महीने में मंत्रिमंडल की यह तीसरी बैठक
सोमवार को होने वाली बैठक जुलाई महीने में होने वाली तीसरी बैठक होगी। जुलाई महीने में ही 8 जुलाई को कैबिनेट की बैठक हुई थी जिसमें सरकार ने पंद्रह सौ से ज्यादा नौकरियों की सौगात दी थी।

11 जुलाई को कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई गई जिसमें सिर्फ आनंद चौहान की गिरफ्तारी के बाद उठे बवंडर के बीच पूरे मंत्रिमंडल ने सीएम वीरभद्र सिंह को समर्थन देने की बात पर चर्चा की। अब तीसरी बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed