{"_id":"577516ba4f1c1ba95c79a7b5","slug":"hp-govt-cabinet-meeting-on-7th-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने बुलाई कैबिनेट बैठक, कर्मचारियों को मिल सकते हैं तोहफे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने बुलाई कैबिनेट बैठक, कर्मचारियों को मिल सकते हैं तोहफे
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह युवाओं, कर्मचारियों और अन्य वर्गों को कई तरह के लाभ दे सकते हैं। सीएम ने सात जुलाई को राज्य सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। बैठक में जहां कई विभागों में भर्तियों को मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन
वहीं कर्मचारियों के लाभ की भी घोषणाएं हो सकती हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने बजट भाषण में न्यूनतम दिहाड़ी को 180 से 200 रुपये करने की घोषणा की थी। मंत्रिमंडल की बैठक में दिहाड़ी बढ़ाने को हरी झंडी दी जा सकती है।
विज्ञापन
अर्द्धकुशल, कुशल और अति कुशल श्रमिकों की दिहाड़ी भी इसी अनुपात से बढ़ाने पर मंत्रिमंडल में चर्चा हो सकती है। बैठक में कुछ बिजली प्रोजेक्टों को भी मंजूरी मिल सकती है। कई अधिनियमों और नियमों में संशोधन के फैसले भी लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन