फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt cabinet meeting.

कैबिनेट की बैठक आज, आ सकते हैं ये अहम फैसले

Tue, 16 Feb 2016 09:20 AM IST
Updated Tue, 16 Feb 2016 09:20 AM IST
विज्ञापन
hp govt cabinet meeting.

राज्य मंत्रिमंडल की मंगलवार को सचिवालय में बैठक होने जा रही है। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। बैठक में अवैध भवनों के नियमितीकरण पर चर्चा होना संभावित है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद विधानसभा के बजट सत्र में टीसीपी संशोधित विधेयक फिर पेश हो सकता है।

विज्ञापन


राजधानी शिमला के निजी अस्पताल इंडस में ट्रामा सेंटर खोलने का मामला भी कैबिनेट की बैठक में जा सकता है। राज्य सरकार ने इंडस में स्टेट ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने का फैसला लिया है। प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत इस सेंटर को चलाया जाएगा।
विज्ञापन


अस्पताल को ट्रामा सेंटर में बदलने के लिए नियम शर्तें भी बैठक में तय की जाएगी। इसके अलावा आईजीएमसी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल का मामला भी कैबिनेट में जाएगा। दस साल की सेवाएं पूरी करने वाले डाक्टरों को निजी मेडिकल कालेजों में पढ़ाने का मौका भी मंत्रिमंडल दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा न्यायालय के कर्मचारियों के वेतन और भत्ते बढ़ाने के विधेयक को बजट सत्र में लाने के लिए कैबिनेट चर्चा कर सकती है। शीतकालीन सत्र में गतिरोध के चलते यह विधेयक पारित नहीं हो सका था।

तीन साल की उपलब्धियां बताएंगे सीएम

hp govt cabinet meeting.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आज शिमला स्थित अपने सरकारी आवास ओक ओवर में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर कांग्रेस सरकार की तीन साल की उपलब्धियां बताएंगे। इससे पहले सीएम ओक ओवर में ही मंत्रियों के साथ मंत्रणा करेंगे।

सरकार की ओर से आयोजित मुख्यमंत्री की इस पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी शामिल होंगे। पंचायत चुनाव की आचार संहिता लगी होने के कारण हिमाचल सरकार तीन साल पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित नहीं कर पाई थी।

कांग्रेस सरकार को तीन साल का कार्यकाल 25 दिसंबर को पूरा हो गया था। इसी बीच पंचायत चुनाव की आदर्श आचार संहिता लगी हुई थी। ऐसे में ये कार्यक्रम आगे टल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed