{"_id":"591dda894f1c1b9c0cf24307","slug":"hp-govt-approve-the-laptop-proposal-for-officers-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों पर सरकार की मेहरबानी, 85 हजार का लैपटॉप 8500 रुपये में देगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों पर सरकार की मेहरबानी, 85 हजार का लैपटॉप 8500 रुपये में देगी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 19 May 2017 04:34 PM IST
विज्ञापन
सरकारी तंत्र की कार्यक्षमता बढ़ाने और जवाबदेही तय करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने अधिकारियों को 85 हजार रुपये कीमत तक के लैपटॉप जैसे उपकरण खरीदने की इजाजत दी है।
विज्ञापन
प्रधान सचिव सूचना एवं प्रौद्योगिकी की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश का हर प्रशासनिक सचिव और विभागाध्यक्ष 85 हजार तक की कीमत का लैपटॉप, डेस्कटॉप, टच स्क्र्रीन डिवाइस, प्रिंटर या यूपीएस जैसी चीजें खरीद सकेगा।
विज्ञापन
डिवाइस की सुरक्षा और टूट-फूट की जिम्मेदारी तो अफसर की होगी, लेकिन मेंटेनेंस सरकार के जिम्मे होगा। खास बात यह है कि एक अफसर को एक ही उपकरण जारी होगा, लेकिन अधिकारी उस उपकरण को तीन साल बाद सरकार से खरीद सकेगा।
विज्ञापन
उस उपकरण को खरीदने के लिए अधिकतम 8500 रुपये चुकाने होंगे। निर्देशों में कहा गया है कि कोई भी अफसर एक से ज्यादा डिवाइस अपने नाम एलाट नहीं करा सकेगा।