फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP govt announces time scale to 8500 HRTC employees

खुशखबरी! एचआरटीसी कर्मचारियों पर बरसा पैसा

Sat, 28 Jun 2014 04:32 PM IST
Updated Sat, 28 Jun 2014 04:32 PM IST
विज्ञापन
HP govt announces time scale to 8500 HRTC employees

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के 8500 कर्मचारियों को 4-9- 14 का टाइम स्केल मिलेगा। निगम के साढे़ छह हजार कर्मियों को दैनिक आधार पर आठ घंटे की ड्यूटी के बाद ओवरटाइम दिया जाएगा।

विज्ञापन


इसके अलावा 48 घंटे का ड्यूटी रोस्टर खत्म कर दिया गया है। निगम ने बीओटी आधार पर 10 नए बस अड्डे बनाने और 10 नई वोल्वो बसें चलाने का भी निर्णय लिया है।

चार नए डिपो खोले जाएंगे। ये फैसले शुक्रवार को एचआरटीसी की निदेशक मंडल की बैठक में लिए गए। निगम के इस फैसले के बाद एचआरटीसी के हजारों कर्मचारी खुश है। इन्होंने सरकार का आभार जताया है।
विज्ञापन

बाली ने कहा, अब समय पर मिलेगा ओवरटाइम

HP govt announces time scale to 8500 HRTC employees

शुक्रवार को एचआरटीसी निदेशक मंडल की बैठक के बाद राज्य सचिवालय में परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि 1 अक्तूबर, 2012 के 48 घंटे के ड्यूटी रोस्टर को निरस्त कर दिया गया है। अब तक एक सप्ताह में 48 घंटे की ड्यूटी कभी भी ली जाती थी।

ओवरटाइम उसी के बाद मिलता था। अब रोजाना आठ घंटे के बाद बाकी समय की ड्यूटी पर ओवरटाइम मिलेगा। बाली ने कहा कि पेंशनरों को पेंशन नहीं दे पाने का मसला कैबिनेट में जाएगा।

नेरवा, करसोग, नगरोटा और परवाणू में चार नए डिपो खोले जाएंगे। मनाली, ऊना, हमीरपुर, परवाणू, नालागढ़, बद्दी, कुल्लू, धर्मशाला आदि में 10 नए बस अड्डे बीओटी आधार पर बनेंगे। एलसीडी पर बस अड्डों के भीतर, बाहर विज्ञापन के रेट भी इसी हिसाब से तय होंगे।

जल्द होगी 600 पदों पर भर्तियां

HP govt announces time scale to 8500 HRTC employees

इसके अलावा बैठक में फैसला लिया गया कि जल्द ही निगम खाली पड़े 600 पदों पर भर्तियां करवाएगा। ये पद चालक और परिचालकों के हैं। इसके लिए लिखित परीक्षा अगस्त माह तक करवाने की तैयारी है।

बताया जा रह है कि यह परीक्षा 24 अगस्त को ली जा सकती है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इसके अलावा एचआरटीसी ने अपने खर्चे में कटौती करने के लिए 68 गृहरक्षकों को भी वापस संबंधित विभाग को भेज दिया है।

इनके चले जाने से अब ‌एचआरटीसी को हर साल करीब 58 लाख रुपए की बचत होगी।

विज्ञापन

75 रूटों पर चलेंगी एचआरटीसी टैक्सी

HP govt announces time scale to 8500 HRTC employees

इसके अलावा एचआरटीसी टैक्सी सेवा को शिमला के अलावा प्रदेश के अन्य शहरों में भी चलाए जाने की योजना बनाई गई है। शुरुआती योजना के अनुसार यह टैक्सी 75 रूटों पर शुरू करने की तैयारी है।

इसके अलावा 20 एसी टैक्सियां चलाने की भी योजना है। इसका किराया सामान्य टैक्सी से 10 से 15 फीसदी ज्यादा रहेगा।

इसके अलावा आईटीआई को 20 बसों की निशुल्क सुविधा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed