फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt announced refind oil for rashan card holders.

लाखों राशनकार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर

Mon, 03 Nov 2014 10:59 PM IST
Updated Mon, 03 Nov 2014 10:59 PM IST
विज्ञापन
hp govt announced refind oil for rashan card holders.

हिमाचल में अगले महीने से लोगों की रसोई में सस्ते रिफाइंड तेल का तड़का लगेगा। प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को डिपुओं में दिसंबर महीने से रिफाइंड तेल मिलना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति निगम ने इस बार रिफाइंड तेल की टेंडर किए हैं। इस तेल की सप्लाई नवंबर महीने की 15 तारीख के बाद ही आनी शुरू हो जाएगी, जबकि उपभोक्ताओं को ये तेल दिसंबर महीने में ही उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


डिपो में दिसंबर, जनवरी और फरवरी तीन महीने तक रिफाइंड जबकि इसके बाद अगले तीन महीने तक खाद्य आपूर्ति निगम राशनकार्ड उपभोक्ताओं को सरसों का तेल दे सकता है। प्रदेश सरकार ने जिला के डीएफसी को इस बारे आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक मिल रहा था सरसों का तेल

hp govt announced refind oil for rashan card holders.

सरसों के तेल में बदलाव के अलावा अन्य खाद्य खाद्य वस्तुओं को कोई बदलाव नहीं हुआ है। पहले की तरह उपभोक्ताओं को 1 नंबर पर दाल चना, दूसरे पर काबूली और तीसरे नंबर पर उड़द मिलती रहेगी।

पहले खाद्य आपूर्ति निगम छह महीने तक तेल के टेंडर करती थी। बीते छह महीने से लेकर अब तक राशनकार्ड उपभोक्ताओं को सरसों का तेल दिया जा रहा था। इस बार तेल में बदलाव किया गया है।

हालांकि उपभोक्ताओं को डिपो में ये रिफाइंड तेल किस रेट पर मिलेगा, इसका अभी कोई जिक्र नहीं हुआ है। निगम का मानना है कि रिफाइंड के पैकेट में जो रेट होगा उपभोक्ताओं को उतने ही पैसे चुकाने होंगे।

लोगों की डिमांड थी रिफाइंड

hp govt announced refind oil for rashan card holders.

खाद्य आपूर्ति निगम से मिली जानकारी के मुताबिक राशनकार्ड उपभोक्ता रिफाइंड तेल की डिमांड कर रहे थे। निगम को इस बारे लोगों ने लिखित में भी आवेदन किए गए हैं। इसके चलते सरकार ने इस बार उपभोक्ताओं को रिफाइंड तेल देने के लिए टेंडर किया है।

"लोग रिफाइंड तेल की मांग कर रहे थे, इसके चलते तेल में बदलाव किया गया है। इस महीने यानि नवंबर में सरसों तेल ही मिलेगा, दिसंबर से रिफाइंड तेल मिलना शुरू हो जाएगा।"
डीडी शर्मा, एरिया मेनेजर, खाद्य आपूर्ति निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed