फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt announced increased DA for employees.

हिमाचल में कर्मचारियों और पैंशनरों की बल्ले बल्ले

Thu, 04 Sep 2014 08:06 PM IST
Updated Thu, 04 Sep 2014 08:06 PM IST
विज्ञापन
hp govt announced increased DA for employees.

हिमाचल के एक लाख पेंशनरों और 50 हजार कर्मचारियों को एकमुश्त 8 माह के डीए का भुगतान होगा। अक्तूबर महीने में सितंबर की पेंशन और वेतन के साथ पेंशन भोगियों एवं कर्मचारियों को डीए का एरियर एकसाथ मिलेगा।

विज्ञापन


पेंशनरों के अतिरिक्त उन पचास हजार कर्मचारियों को भी इसका एकमुश्त भुगतान होगा, जो कंट्रीब्यूटरी पेंशन फंड (सीपीएफ) के तहत आते हैं। प्रधान सचिव वित्त डा. श्रीकांत बाल्दी की ओर से इस बारे संबंधित विभागों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


एक साथ डीए भुगतान से हिमाचल सरकार को करीब 150 करोड़ का तत्काल वित्तीय बोझ पड़ेगा। ये भुगतान इस साल जनवरी महीने से दिया जा रहा है। इससे कर्मचारियों को काफी फायदा होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने की थी घोषणा

hp govt announced increased DA for employees.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 15 अगस्त को प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को 1 जनवरी, 2014 से 10 फीसदी महंगाई भत्ता देने का ऐलान किया था। हिमाचल में लगभग एक लाख पेंशनर हैं, जबकि 50 हजार ऐसे कर्मचारी हैं, जिनका जीपीएफ नहीं कटता।

ऐसे कर्मचारियों को 20 से 35 हजार रुपये एरियर के रूप में मिलेंगे। इनको अक्तूबर में एकमुश्त एरियर मिल जाएगा। सरकार के आदेशों के बाद वित्त विभाग ने इसके लिए आकलन आरंभ कर दिया है।

प्रधान सचिव वित्त श्रीकांत बाल्दी का कहना है कि सीएम की घोषणा के अनुसार दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत कर्मचारियों को आठ महीने का एकमुश्त एरियर दिया जाएगा। इसका आकलन किया जा रहा है।

सरकार ने मानदेय बढ़ाया

hp govt announced increased DA for employees.

उधर, नगर परिषद और नगर पंचायतों के प्रतिनिधियों का भी वेतन बढ़ा दिया गया है। सरकार ने इनके मानदेय में 300 से 700 रुपए तक की वृद्घि की है। सरकार ने इस बारे में अधिसूचना भी जारी कर दी है।

इसके अनुसार नप अध्यक्ष को अब 2400 रुपए की जगह तीन हजार रुपए मासिक मिलेंगे। वहीं उपाध्यक्ष को 1800 की बजाए 2500 रुपए वेतन दिया जाएगा। सदस्यों को 900 रुपए की जगह 1200 रुपए वेतन मिलेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष को 1800 की जगह 2500 रुपए वेतन दिया जाएगा।

उपाध्यक्ष को 2000 रुपए जबकि पार्षदों को एक हजार रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा। बढ़ा हुआ मानदेय एक अप्रैल से लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed