फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp Government planning to sell HPMC land in Mumbai Kolkata

मुंबई-कोलकाता में एचपीएमसी की जमीन बेचने की तैयारी में सरकार

Tue, 25 Sep 2018 07:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 25 Sep 2018 07:00 AM IST
विज्ञापन
hp Government planning to sell HPMC land in Mumbai Kolkata
राज्य सरकार एचपीएमसी की मुंबई और कोलकाता स्थित कीमती जमीन बेचने की तैयारी में है। अभी तक इस जमीन का एचपीएमसी पूरा उपयोग नहीं कर पाया है। निदेशक मंडल ने एमडी की अध्यक्षता में गठित कमेटी से रिपोर्ट भी तलब की है।
विज्ञापन


इसके अलावा एचपीएमसी में मोटे वेतन पर पुन: रोजगार प्राप्त अफसरों की छुट्टी करने का फैसला लिया गया है। इन अफसरों की तैनाती से निगम पर हर साल लाखों रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ रहा था।  
विज्ञापन


बागवानी एवं आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को यहां सचिवालय में एचपीएमसी निदेशक मंडल की बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक के बाद मंत्री ने बताया कि निगम को दो साल की अवधि में लाभ की पटरी पर लाने का लक्ष्य रखा है। निगम के घाटे को कम करने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। निगम में तकनीकी अधिकारियों को रिटायरमेंट के बाद पुन: रोजगार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

hp Government planning to sell HPMC land in Mumbai Kolkata

इनको साठ हजार रुपये प्रति माह वेतन दिया जा रहा है जबकि उनके बराबर का काम युवा तकनीकी कर्मचारी 15 हजार प्रति माह में कर रहे हैं। इन पुन: रोजगार प्राप्त अधिकारियों की छुट्टी की जा रही है।

ठाकुर ने कहा कि एचपीएमसी की मुंबई में 11 हजार वर्ग मीटर जमीन है और यहां पर कोल्ड स्टोर भी है। इसके अलावा कोलकाता में भी इतनी ही जमीन है। कमेटी सरकार को रिपोर्ट देगी और उसके बाद सरकार अंतिम फै सला लेगी कि इन भूखंडों का क्या करना है।

मुंबई की जमीन का लैंड यूज 14 करोड़ देकर बदला गया है और अब एचपीएमसी इसका व्यावसायिक उपयोग कर पाएगी। उन्होंने कहा कि परवाणू संयंत्र में लक्ष्य अनुसार उत्पादन नहीं किया है।

इस प्लांट में काफी देर से उत्पादन शुरू हुआ। इस पर सरकार ने चिंता जताई है और अब जिस कंपनी के पास यह संयंत्र दिया है, उसके प्रबंधन से जवाब तलबी की जाएगी। इसके लिए जो लोग दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed