{"_id":"fbeb45b02980afcb988f7ce121f30ca0","slug":"hp-govenerment-cancal-the-tender","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेट बढ़ने से रद्द हो गए दालों के टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेट बढ़ने से रद्द हो गए दालों के टेंडर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 29 Mar 2014 10:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के बीच सरकार ने सस्ते राशन के डिपुओं में दी जाने वाली दालों के टेंडर रद्द कर दिए हैं। टेंडर दो दिन पहले ही खोले गए थे।
विज्ञापन
इनके जरिये अगले छह महीने के लिए दालों की सप्लाई ली जानी थी। खुले बाजार में दालों के दाम में करीब 15 फीसदी तक वृद्धि के बाद वर्तमान रेट पर खरीद संभव नहीं थी।
विज्ञापन
इसके लिए सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी को बढ़ाए जाने की जरूरत थी। आचार संहिता के दौर में बिना चुनाव आयोग की अनुमति के ये संभव नहीं था, इसलिए टेंडर रद्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
डिपुओं में कमी की आशंका नहीं
वर्तमान में तीन दालें सरकार सस्ते रेट पर डिपुओं में दे रही है। हालांकि, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम एवं विभाग के पास अगले डेढ़ महीने के लिए दालों की सप्लाई है, इसलिए डिपुओं में इनकी कमी होने की आशंका नहीं है।
दूसरी ओर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम ने गेहूं की पिसाई की प्रक्रिया को भी बदल दिया है। अब आटा चक्कियों या फ्लोर मिलों को गेहूं का कोटा आवंटित करने के बजाय अब इसके लिए टेंडर होंगे।
टेंडर से आटा चक्की का चयन होगा और टेंडर में दिए रेट के हिसाब से काम दिया जाएगा। हिमाचल में 100 से अधिक फ्लोर मिलें हैं और इनमें से केवल 13 ने इस बार टेंडर भरा है।