फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Forest Gaurd Recruitment under New Rule.

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब ऐसे बनेगी मैरिट लिस्ट

Tue, 23 Aug 2016 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 23 Aug 2016 10:27 AM IST
विज्ञापन
HP Forest Gaurd Recruitment under New Rule.

वन विभाग में वनरक्षक की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा फेरबदल हुआ है। इस बार शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंक नहीं जुड़ेंगे। शारीरिक दक्षता परीक्षा को इस बार से महज क्वालीफाई के तौर पर रखा गया है। अभ्यर्थियों का चयन केवल लिखित परीक्षा और साक्षात्कार की मेरिट के आधार पर होगा।

विज्ञापन


इससे पहले ग्राउंड टेस्ट के अंकों को चयन के दौरान मेरिट में जोड़ा जाता था, लेकिन इस बार इस सालों से चली आ रही इस प्रक्रिया को बदल दिया गया है। वन विभाग हमीरपुर इस बार फॉरेस्ट गार्ड के 11 पदों को भरने जा रहा है। प्रदेश के बाकी जिलों में भी आवेदन लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


विभाग ने योग्यता पूरी करने वाले अभ्यर्थियों से 24 अगस्त तक आवेदन मांगे हैं। 17 सितंबर को विभाग के पास पहुंचे आवेदनों की छंटनी होगी। इन पदों पर भर्ती के लिए एक से 15 अक्तूबर तक हमीरपुर में शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़िए इस बार कैसे बनेगी मैरिट लिस्ट

HP Forest Gaurd Recruitment under New Rule.

शारीरिक दक्षता परीक्षा को इस बार से महज क्वालीफाई के तौर पर रखा गया है, जबकि लिखित परीक्षा कुल 85 अंकों की और साक्षात्कार 10 अंकों का रखा गया है। इसके अलावा अगर किसी अभ्यर्थी के पास एनसीसी का सी सर्टिफिकेट या स्पोर्ट्स का सर्टिफिकेट होगा तो उसे 5 अंक अतिरिक्त दिए जाएंगे।

11 पदों को इन श्रेणियों से भरा जाएगा
वन विभाग हमीरपुर 11 पदों पर फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती करेगा। इसमें सामान्य श्रेणी के लिए 6 पद, अनुसूचित जाति के लिए 3 और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 2 पद आरक्षित रखे गए हैं। इन 11 पदों में दो पद होमगार्ड जवानों और दो पद पूर्व सैनिकों के लिए भी आरक्षित हैं।

इस बार शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंक नहीं जुड़ेंगे। शारीरिक दक्षता परीक्षा को इस बार से महज क्वालीफाई के तौर पर रखा गया है। अभ्यर्थियों का चयन केवल लिखित परीक्षा और साक्षात्कार की मेरिट के आधार पर होगा।- ओपी सोलंकी, कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट, वन विभाग हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed