भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, अब ऐसे होगी 465 फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में होने वाली 465 फॉरेस्ट गार्डों की भर्ती प्रक्रिया में वन विभाग बदलाव करने जा रहा है। नए बदलावों के तहत अब भर्ती प्रक्रिया के दौरान बनने वाली मेरिट के लिए सिर्फ लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों को ही देखा जाएगा।
इन बदलावों को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद विभाग नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन जारी करेगा। अभी तक लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अलावा शारीरिक दक्षता परीक्षा के भी अंकों को मेरिट में जोड़ा जाता था।
चूंकि, भर्ती प्रक्रिया में महिला और पुरुषों के पदों की संख्या निर्धारित नहीं होती थी, लेकिन फिजिकल एग्जाम में महिलाओं को छूट रहती थी। इसकी वजह से भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे थे।
मंजूरी मिलते ही मांगे जाएंगे आवेदन
इन्हीं विवादों के बीच हाल ही में सरकार ने इन पदों की भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया था। अब विभाग ने नए सिरे से आरएंडपी रूल में बदलाव कर भर्ती की कवायद शुरू की है। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि भर्ती नियमों में बदलाव को कैबिनेट से मंजूरी दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
मंजूरी मिलने के बाद नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। भरमौरी ने कहा कि नियमों में बदलाव युवाओं के हितों को देखते हुए किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन बदलावों के जरिये युवाओं को बेहतर मौका मिलेगा।