फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Elementery Department Deducted TGT Salary.

हिमाचल के हजारों शिक्षकों को झटका, सैलरी में होगी कटौती

Thu, 28 Jul 2016 07:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 28 Jul 2016 07:28 PM IST
विज्ञापन
HP Elementery Department Deducted TGT Salary.
हजारों शिक्षकों के वेतन में एक हजार रुपये से अधिक की कटौती कर दी गई है। - फोटो : Demo pic

हिमाचल के दो हजार से अधिक ट्रेंड ग्र्रेजुएट शिक्षकों (टीजीटी) के वेतन में एक हजार रुपये से अधिक की कटौती कर दी गई है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने पे फिक्सेशन के नए आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन


सभी जिला उपनिदेशकों और स्कूल प्रिंसिपलों से दिसंबर 2014 से अगस्त 2015 के बीच में नियमित हुए सभी टीजीटी का रिकॉर्ड भी तलब कर लिया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने न्यूनतम पे बैंड को 14430 रुपये की बजाय अब 13900 रुपये तय किया है।
विज्ञापन


ऐसे में 2014-15 के दौरान नियमित होने वाले शिक्षकों को अगस्त महीने से पहले मिल रहे वेतन से कम वेतन मिलेगा। साल 2016 में नियमित हुए शिक्षकों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इन्हें पहले ही 13900 के पे बैंड पर फिक्स किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग को याद आई गलती, अब देंगे कम वेतन

HP Elementery Department Deducted TGT Salary.

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से साल 2014-15 के दौरान शिक्षकों के नियमित होने पर जारी आदेशों में दो साल बाद मिलने वाले लाभ को तत्काल प्रभाव से देने के आदेश दिए गए थे।

इसके चलते करीब दो हजार शिक्षकों को 14430 के न्यूनतम पे बैंड में फिक्स कर दिया गया। करीब डेढ़ साल तक ये शिक्षक बढ़े हुए पे बैंड के तहत वेतन प्राप्त करते रहे। साल 2016 में जब अन्य शिक्षक नियमित हुए तो विभाग को पुरानी गलती याद आई।

ऐसे में अब उस गलती को दोबारा नहीं दोहराने के जगह नए सिरे से पे फिक्सेशन करने के आदेश जारी किए गए। इसके चलते 2014-15 में नियमित हुए शिक्षकों को अब वेतन में कटौती का सामना करना पड़ेगा।

सालाना इंक्रीमेंट में होगी एडजस्टमेंट
प्रारंभिक शिक्षा निदेशक मनमोहन शर्मा ने बताया कि अधिक पे बैंड के तहत जारी की गई राशि की रिकवरी करने की जगह शिक्षकों की सालाना इंक्रीमेंट में ज्यादा दिए गए वेतन को एडजस्ट करने का फैसला लिया है। पे फिक्सेशन के नए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

दो साल बाद बढ़ेगा शिक्षकों का पे बैंड

HP Elementery Department Deducted TGT Salary.

नियमित होने के दो साल बाद शिक्षकों को 14430 का न्यूनतम पे बैंड मिलेगा। विभागीय गलती के चलते साल 2014-15 में नियमित हुए शिक्षकों को 13900 की जगह 14430 के पे बैंड में शामिल कर दिया गया था। साल 2016 में इस गलती का पता लगने पर विभाग ने नए सिरे से आदेश जारी किए हैं।

शिक्षकों को बुलाकर समझाएगा विभाग
यह मामला कानूनी प्रक्रिया में न फंसे, इसके लिए विभाग ने वेतन कटौती का सामना करने वाले शिक्षकों को समझाने का फैसला लिया है। शिक्षकों को नोटिस भेज कर पूर्व में हुई विभागीय गलती से अवगत करवाया जाएगा। नियमित होने के दो साल बाद न्यूनतम पे बैंड बढ़ने का हवाला दिया जाएगा।

1500 पीजीटी का भी कम होगा वेतन

HP Elementery Department Deducted TGT Salary.

उच्च शिक्षा निदेशालय भी जल्द ही पे फिक्सेशन करने जा रहा है। इसके तहत साल 2014-15 में नियमित हुए करीब 1500 पीजीटी का वेतन आने वाले दिनों में घटेगा। उच्च शिक्षा निदेशालय ने भी नियमित होने के दो साल बाद मिलने वाले न्यूनतम वेतन में शिक्षकों को फिक्स कर दिया है।

वित्त विभाग से आदेश प्राप्त होने के बाद प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने तो वेतन कटौती के आदेश जारी कर दिए हैं। अब उच्च शिक्षा निदेशालय इन आदेशाें पर मंथन कर रहा है। संभावित है कि इसी सप्ताह उच्च शिक्षा निदेशालय भी वेतन कटौती के आदेश जारी कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed