हजारों बिजली कर्मचारियों पर बरसा पैसा, 3000 तक बढ़ी सैलरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के 20 हजार से अधिक बिजली बोर्ड कर्मचारियों और 18 हजार से अधिक पेंशनरों को बोर्ड प्रबंधन ने एक अगस्त से पांच प्रतिशत अंतरिम राहत जारी कर दी है। अंतरिम राहत बेसिक वेतन या पेंशन के पांच फीसदी की दर से मिलेगी।
इससे 600 से 3000 रुपये तक का फायदा होगा। अक्तूबर महीने में मिलने वाली तनख्वाह और पेंशन में आईआर मिलेगी। इसकी पुष्टि कार्यकारी निदेशक कार्मिक रोहित जमवाल ने की है। राज्य विद्युत बोर्ड इंपलाइज यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को बोर्ड प्रबंधन से मुलाकात कर अंतरिम राहत जारी करने की मांग की।
सरकार द्वारा तीन अगस्त को आईआर जारी करने की घोषणा की थी लेकिन बोर्ड प्रबंधन ने एक माह बाद भी फैसला नहीं लिया। वीरवार को यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने दबाव बनाकर वीरवार को ही आदेश जारी करने की मांग की।
बोर्ड प्रबंधन ने मानी मांग, पड़ेगा इतना आर्थिक बोझ
इस पर बोर्ड प्रबंधन ने अंतरिम राहत अगस्त 2016 से देने के निर्देश दिए। आईआर देने से बोर्ड पर 1.40 करोड़ और पेंशनरों को आईआर देने से 80 लाख रुपये प्रतिमाह का अतिरिक्त खर्च पड़ेगा।
अंतरिम राहत के अनुसार कोई भी महंगाई भत्ता देय नहीं होगा। उधर, इंप्लाइज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप खरवाड़ा और महासचिव हीरालाल वर्मा ने आईआर देने के लिए बोर्ड प्रबंधन का आभार जताया है।