जेई और एसडीओ को बिजली बोर्ड का तोहफा, मिली प्रमोशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली बोर्ड ने 35 कनिष्ठ अभियंता और सहायक कार्यकारी अभियंता पदोन्नत कर दिए हैं। पदोन्नति के साथ ही बोर्ड प्रबंधन ने तबादला आदेश भी जारी कर दिए हैं। 27 कनिष्ठ अभियंता इलेक्ट्रिक सहायक कार्यकारी अभियंता बनाए गए हैं। जबकि आठ सहायक कार्यकारी अभियंताओं को वरिष्ठ अधिशासी अभियंता बनाया गया है।
कनिष्ठ अभियंता से सहायक अभियंता के पद पर डिप्लोमा होल्डर परषोतम कुमार, देवराज, दिलबाग सिंह, सुरेश कुमार, अनिल कुमार, दिनेश कुमार, पुनीत वत्सल, रमेल चंद, कुलदीप सिंह, राजेंद्र कुमार, किशोरी लाल, प्रदीप कुमार अत्री, हेमंत कुमार और ओंकार शर्मा को प्रमोशन मिली है।
नॉन डिप्लोमा होल्डर प्रकाश चंद, भाग चंद, गुरवचन सिंह, अशोक कुमार, रणजीत सिंह, उधम राम, बसंत सिंह, ड्राइंग स्टाफ रमेश चंद, सुरेंद्र कुमार, मदन लाल, रमेश चंद, डिग्री होल्डर सुनील कुमार और राकेश चौहान को पदोन्नति दी गई है।
अब मिलेगा इतना वेतनमान
इन्हें 16650-39100 रुपये का पे बैंड और 5800 रुपये का ग्रेड पे मिलेगा। इनके अलावा सहायक कार्यकारी अभियंता डिप्लोमा होल्डर प्रताप चंद, हरीश दत्त, रविंद्र कुमार, अशोक चंद, बलदेव सिंह, रमेश चंद शर्मा, अरविंद सिंह और हंस राज को पदोन्नत कर वरिष्ठ कार्यकारी अभियंता बनाया गया है।
इन्हें 16650-39100 रुपये का पे बैंड और 8500 रुपये ग्रेड पे मिलेगा। बोर्ड के कार्यकारी निदेशक कार्मिक रोहित जंबाल ने पदोन्नति आदेश जारी किए हैं। बोर्ड के इस आदेश से कर्मचारियों को काफी फायदा होने वाला है। वहीं, विभाग के अन्य कर्मचारियों की प्रमोशन संबंधी उम्मीदें बढ़ गई हैं।