{"_id":"0e4bf5e6bdd661381d9e12d2874cce0d","slug":"hp-electricity-board-make-teams-to-stop-electricity-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में अब नहीं बच पाएंगे बिजली चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में अब नहीं बच पाएंगे बिजली चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 25 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में बिजली चोरी करने वालों पर बिजली बोर्ड ने शिकंजा कस दिया है। बिजली बोर्ड प्रबंधन ने फ्लाइंग स्कवायड टीमें फील्ड में भेज दी हैं। सर्दी बढ़ते ही हिमाचल में बिजली चोरी के मामले बढ़ जाते हैं। बिजली की मेन लाइन से कुंडी लगाकर कई लोग चोरी करते हैं।
विज्ञापन
ऐसे लोगों के खिलाफ बिजली बोर्ड ने मुहिम तेज कर दी है। प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली चोरी के अधिक मामले सामने आते हैं। इसके अलावा प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी बिजली चोरी के मामले सामने आते हैं। देश के ऊर्जा राज्य नाम से विख्यात हिमाचल में बिजली की सप्लाई साल भर नियमित रहती है।
विज्ञापन
ऐसे में यहां बिजली चोरी के मामले भारी संख्या में सामने आते हैं। बिजली चोरी होने से सरकार को हर साल लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे में बिजली बोर्ड प्रबंधन ने अब चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी है। सभी जिलों में फ्लाइंग स्कवायड टीमों को भेज दिया है।
विज्ञापन
बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ बोर्ड विशेष अभियान चलाता है। प्रयोग किए जा रहे लोड के हिसाब से जुर्माना वसूला जाता है। न्यूनतम बीते छह माह की समय अवधि का जुर्माना वसूला जाता है।-पीसी नेगी, निदेशक, राज्य बिजली बोर्ड