फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp electricity board increase salaries of employees.

कर्मचारियों पर बरसा पैसा, बढ़ गई तनख्वाह

Wed, 03 Feb 2016 11:20 AM IST
Updated Wed, 03 Feb 2016 11:20 AM IST
विज्ञापन
hp electricity board increase salaries of employees.

राज्य बिजली बोर्ड ने 5500 कर्मचारियों और अफसरों की तनख्वाह में बढ़ोतरी की है। बोर्ड प्रबंधन ने 40 विभिन्न श्रेणियों को दिया जाने वाला सचिवालय अलाउंस और स्पेशल अलाउंस दोगुना कर दिया है। फरवरी महीने की तनख्वाह में बढ़ा हुआ अलाउंस जुड़ कर आएगा।

विज्ञापन


बोर्ड के निदेशक कार्मिक राजीव शर्मा ने अलाउंस बढ़ाने की पुष्टि की है। प्रदेश के मुख्यालयों में तैनात अफसरों, कर्मियों को सचिवालय अलाउंस और फील्ड स्टाफ को स्पेशल अलाउंस दिया जाता है। इसमें 160 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन


बोर्ड के चेयरमैन, कार्यकारी निदेशक, अन्य निदेशक, अधीक्षण अभियंता, चीफ अकाउंट आफिसर और अतिरिक्त सचिव को एक हजार की जगह अब दो हजार रुपये का अलाउंस मिलेगा। अधिशासी अभियंता, सहायक अधिशासी अभियंता, उप सचिव, अवर सचिव, डिप्टी चीफ अकाउंट आफिसर, डिप्टी चीफ आडिटर, डिप्टी फाइनेंशियल एडवाइजर, वरिष्ठ निजी सचिव, लॉ आफिसर, विशेष निजी सचिव को 800 की जगह 1600 रुपये अलाउंस मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नियमिती में आड़े आ रही 31 मार्च की शर्त हटाएगी सरकार

hp electricity board increase salaries of employees.

वहीं, हिमाचल अनुबंध अध्यापक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कांगड़ा के ज्वाली में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मुलाकात की। संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेश जयसिंहपुरिया और जिला कांगडा इकाई अध्यक्ष मुनीष गर्ग की संयुक्त अध्यक्षता में मुख्यमंत्री से मिले अनुबंध शिक्षकों ने नियमितीकरण मे हो रही देरी का मामला उठाया।

संघ ने अनुबंध शिक्षकों के नियमितीकरण में बाधा बन रही 31 मार्च की शर्त को हटाने, अनुबंध कर्मियों को महंगाई भत्ते का प्रावधान करने, अंशदायी पेंशन योजना में शामिल करने, अनुबंध काल को सेवाकाल में मानने, अनुबंध कर्मियों को संशोधित वेतनमान देने और ग्रेड पे देने की मांग को उठाया। जयसिंहपुरिया ने कहा करीब 2500 अनुबंध शिक्षक अपना अनुबंध का 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।

ज्यादातर को कार्यकाल पूरा किए 8 से 10 माह का समय हो गया है। जयसिंहपुरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगो से सरकार परिचित है। मुख्य मांग 31 मार्च की शर्त को हटाने के लिए सरकार जल्द ही फैसला लेगी। प्रतिनिधिमंडल में संघ के वित्त सचिव कपिल डोगरा, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, मान सिंह, निर्माण सिंह, देव राज, अनिल कुमार, विजय धीमान, केडी चौधरी, अजय कुमार, जीत कुमार, नरेंद्र, जग्गी, मोनिका,  सोनिका, बलजिंद्र और मनजीत शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed