फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp electricity board employees salary will be increased soon.

बिजली बोर्ड कर्मचारियों को तोहफा, बढ़ेगी तनख्वाह

Fri, 15 Jan 2016 09:18 AM IST
Updated Fri, 15 Jan 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
hp electricity board employees salary will be increased soon.

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों की जल्द ही तनख्वाह बढे़गी। बोर्ड प्रबंधन ने एक महीने के भीतर कर्मचारियों के वेतन भत्तों में संशोधन करने का फैसला लिया है। वीरवार को बिजली बोर्ड मुख्यालय कुमार हाउस शिमला में कर्मचारी यूनियन और प्रबंधन की अहम बैठक हुई। बैठक में बोर्ड कर्मचारियों की 76 विभिन्न मांगों पर करीब चार घंटे तक चर्र्चा हुई।

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के प्रबंध निदेशक पीसी नेगी ने की। बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन ने लंबित वेतन भत्तों के शीघ्र संशोधन की मांग बैठक में रखी। प्रबंधन वर्ग ने मुख्य वेतन भत्तों को सरकार की तर्ज पर एक महीने के अंदर संशोधन करने की बात कही।
विज्ञापन


कर्मचारी यूनियन के महासचिव हीरालाल वर्मा ने बताया कि यूनियन ने फील्ड तकनीकी एवं स्टोर कीपिंग श्रेणी में संशोधित ग्रेड पे में चल रही विसंगतियों को शीघ्र लागू करने की मांग को उठाया। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की लंबित 20 वर्ष पूरा करने पर मिलने वाली वेतनवृद्धि को शीघ्र लागू करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में इन मांगों पर भी हुई चर्चा

hp electricity board employees salary will be increased soon.

यूनियन ने मानव रहित विद्युत उपकेंद्रों के सही संचालन के लिए तकनीकी स्टाफ नियुक्ति की मांग रखी। इस पर प्रबंधन वर्ग ने ऐसे उप केंद्रों पर 7 तकनीकी कर्मचारी और संचार विंग के उच्च वोल्ट के उपकेंद्रों के लिए 180 तकनीकी कर्मचारियों के पदों को शीघ्र भरने पर भी सहमति जताई। बैठक में प्रदेश के बर्फीले क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों को स्नोकिट उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में फैसला लिया गया कि बोर्ड में विभिन्न श्रेणी पर कार्यरत वर्कचार्ज के नियमितीकरण का आदेश भी जल्द जारी कर दिया जाएगा। यूनियन ने मांग की है कि प्रदेश पावर कारपोरेशन में बिजली बोर्ड के लिए हस्तांतरित किए गए अवर सचिव, अनुभाग अधिकारी, लेखा अधिकारी और अन्य पदोन्नति वाले पदों को शीघ्र भरा जाए।

बैठक में टेलीफोन मेकेनिक की पदोन्नति और पावर हाउस में कार्यरत बेलदारों को हेल्पर्ज तथा टी मेटों को खाली पडे़ पदों पर हेल्पर्ज (उप केंद्र) बनाने की भी मांग की। बैठक में बोर्ड में कार्यरत आईटीआई पास सभी तकनीकी कर्मचारियों को लाइनमैन, इलेक्ट्रिशियन और एसएसए के सीधी भर्ती के पदों पर समायोजित करने की भी मांग को उठाया गया।

यूनियन की ओर से 21 पदाधिकारियों ने बैठक में भाग लिया। प्रबंधक वर्ग की ओर से राजीव शर्मा निदेशक (वित्त एवं कार्मिक), जेपी काल्टा निदेशक (परिचालन), राकेश शर्मा निदेशक (तकनीकी) और रोहित जंबाल कार्यकारी निदेशक (कार्मिक) ने बैठक में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed