फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp education Directorate issued orders to stop the increment of teachers

शिक्षा मंत्री देते रहे आश्वासन, निदेशालय ने जारी कर दिए इंक्रीमेंट रोकने के आदेश

Tue, 28 Aug 2018 11:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 28 Aug 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
hp education Directorate issued orders to stop the increment of teachers
प्रतीकात्मक तस्वीर

सवीं और जमा दो कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में 25 फीसदी से कम परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों की इंक्रीमेंट रोकने के आदेशों को लेकर अजब सी स्थिति बन गई है।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज इन आदेशों को वापस लेने के आश्वासन दे रहे हैं तो उच्च शिक्षा निदेशालय ने सोमवार को इंक्रीमेंट रोकने के आदेश जारी करते हुए जमा दो कक्षा में कम परिणाम देने वाले 38 शिक्षकों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने बीते दिनों हिमाचल शिक्षक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल को इस फैसले को वापस लेने का आश्वासन देते हुए शिक्षकों को आखिरी मौका देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशालय इसके उलट कार्रवाई करने में जुटा है।ऊना (छात्र) स्कूल में कॉमर्स और जिला बिलासपुर के कंदरौर स्कूल में राजनीति शास्त्र विषय में सभी विद्यार्थी फेल हुए हैं। 

इन शिक्षकों की रोकी इंक्रीमेंट

hp education Directorate issued orders to stop the increment of teachers

उच्च शिक्षा निदेशालय से जारी सूची के अनुसार बिलासपुर में बड़ागांव स्कूल के अंग्रेजी के शिक्षक बलदेव सिंह, गांधीर स्कूल के राजनीति शास्त्र के शिक्षक देसराज, ऋषिकेश स्कूल के गणित के शिक्षक राजेश कुमार, सोहारी स्कूल के अंग्रेजी के शिक्षक रोशन लाल, तलाई स्कूल के लोक प्रशासन के शिक्षक

बुद्धिराम कपूर, जगातखाना स्कूल की बायोलॉजी विषय की शिक्षिका सोनिया शर्मा, चारोल स्कूल की राजनीति शास्त्र की शिक्षिका कमलेश कुमारी और कंदरौर स्कूल की राजनीति शास्त्र की शिक्षिका संध्या कुमारी की इंक्रीमेंट रोकी गई है। जिला चंबा में रंदोह स्कूल के अंग्रेजी विषय के शिक्षक नरेश कुमार,

जिला हमीरपुर के जंगलबेरी स्कूल के फिजिक्स के शिक्षक प्यार चंद, केमिस्ट्री के सुनील कुमार, गणित के विजय कुमार, ककरियार स्कूल के फिजिक्स के शिक्षक टेक चंद, अकाउंटेंसी के संजीव कुमार और अमरोह स्कूल के राजनीति शास्त्र के शिक्षक संजीव कुमार की इंक्रीमेंट रोकी गई है। जिला कांगड़ा में नूरपुर

स्कूल की राजनीति शास्त्र की शिक्षिका वंदना शर्मा, डाढ स्कूल गणित विषय के शिक्षक विवेक, मुहाल स्कूल के फिजिक्स विषय के शिक्षक निश्चिंत सिंह, केमिस्ट्री के रजनीश शर्मा, संस्कृत के देवेंद्र कुमार, घनियारा स्कूल के इतिहास की शिक्षिका वनीता कटोच, खराट स्कूल के राजनीति शास्त्र के शिक्षक कृष्ण

कुमार, रे स्कूल के अंग्रेजी के शिक्षक मोहिंद्र सिंह, केमिस्ट्री के सुधीर कुमार और मतलाहड़ स्कूल के इतिहास के शिक्षक रविंद्र सिंह की इंक्रीमेंट रोकी गई है। कुल्लू में झामन स्कूल के इतिहास के शिक्षक छिंम आनग्मो, मंडी में रिसा स्कूल की गणित की शिक्षिका सुषमा देवी, कटौला स्कूल के अकाउंट्स के शिक्षक

नरेश कुमार, सोमा नकाहनी स्कूल के इतिहास के शिक्षक बलविंद्र सिंह, बालीचौकी स्कूल के अर्थशास्त्र विषय के शिक्षक मनीष कुमार और महादेव स्कूल के केमिस्ट्री के शिक्षक प्रेमलाल की इंक्रीमेंट रोकी गई है। सोलन में लोहारघाट स्कूल के अंग्रेजी के शिक्षक राजेंद्र कुमार, राजनीति शास्त्र के मंदीप कुमार, डुमेहर

स्कूल की गणित की शिक्षिका रामा कांता, शिमला के डंसा स्कूल के फिजिक्स के शिक्षक चंद्रशेखर, ननखड़ी स्कूल के फिजिक्स के शिक्षक नरेश शर्मा, ऊना (छात्र) स्कूल के कॉमर्स के शिक्षक नीरज शर्मा और गोंदपुर बनेहड़ा स्कूल के अकाउंटेंसी के शिक्षक इकबाल खान  की 25 फीसदी से कम परिणाम देने पर इंक्रीमेंट रोकी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed