तीन लाख छात्रों के रोलनंबर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से इस बार करीब तीन लाख बच्चे मैट्रिक और जमा दो की वार्षिक परीक्षा देंगे।
मैट्रिक कक्षा में डेढ़ लाख, जमा दो में करीब एक लाख और हिमाचल राज्य मुक्त विद्यालय से 50 हजार बच्चे परीक्षा दे रहे हैं।
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वार्षिक परीक्षाओं के लिए रोलनंबर जारी कर दिए हैं। दसवीं और मैट्रिक कक्षा के नियमित विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट से अपने स्कूल का कोड और आईडी डालकर रोल नंबर डाउनलोड कर सकते हैं, जबकि मैट्रिक और जमा दो की श्रेणी सुधार परीक्षा, कंपार्टमेंट और अतिरिक्त विषय की परीक्षा के लिए रोल नंबर डाक से भेज दिए गए हैं।
इन परीक्षार्थियों के रोलनंबर बोर्ड की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाए गए हैं। यह विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट में अपना नाम और जन्मतिथि डालकर हासिल कर सकते हैं।
नाम और जन्मतिथि डालकर रोलनंबर करें डाउनलोड
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यकारी सचिव बलवीर ठाकुर ने बताया कि राज्य मुक्त विद्यालय से संबंधित परीक्षार्थियों के रोल नंबर संबंधित अध्ययन केंद्रों में भेजे गए हैं, जबकि परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर भी डाल दिए हैं।
परीक्षार्थी अपना नाम और जन्मतिथि डालकर रोलनंबर डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षा में करीब तीन लाख विद्यार्थी बैठेंगे।
सोमवार से मिलेंगे रोल नंबर
राज्य मुक्त विद्यालय के छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्रा धर्मशाला अध्ययन केंद्र से सोमवार को अपना रोल नंबर ले सकते हैं।
स्कूल की प्रधानाचार्य रेखा कपूर ने बताया कि एसओएस की मार्च 2015 में संचालित परीक्षा के लिए रोल नंबर स्टडी सेंटर में आ गए हैं। अभ्यर्थी स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org की वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं।