फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Congress: Vinay Kumar said that appointments in the organization will be made on the basis of one person, o

HP Congress: विनय कुमार बोले- संगठन में एक व्यक्ति एक पद के हिसाब होंगी नियुक्तियां

Thu, 25 Dec 2025 11:12 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Dec 2025 11:12 AM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह संगठन में एक व्यक्ति, एक पद सिद्धांत के पक्षधर हैं। इसी सिद्धांत का पालन करते हुए उन्होंने हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष का पद छोड़ा है।

विज्ञापन
HP Congress: Vinay Kumar said that appointments in the organization will be made on the basis of one person, o
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल में कांग्रेस संगठन में विधायकों और निगमों-बोर्डों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों को कम से कम जिम्मेवारियां दी जा सकती हैं। खुद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार इस पक्ष में नहीं हैं और एक व्यक्ति एक पद सिद्धांत को लागू करने के पक्ष में हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह संगठन में एक व्यक्ति, एक पद सिद्धांत के पक्षधर हैं। इसी सिद्धांत का पालन करते हुए उन्होंने हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष का पद छोड़ा है। बुधवार को विनय कुमार ने कहा है कि पीसीसी में भी इस सिद्धांत का पालन किया जाएगा। पहले जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति भी कर दी जाएगी। संगठन में उन नेताओं व कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां दी जा रही है, जो संगठन के कामकाज को पूरा समय देंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश में संगठन नए स्वरूप में दिखेगा। पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। कांग्रेस पंचायत व नगर निकाय चुनावों में भी पार्टी कार्यकर्ताओं को उतारेगी जो संगठन से जुड़े हैं और संगठन के लिए कार्य करते रहे हैं। 

विज्ञापन

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार आज से 27 दिसंबर तक नई दिल्ली के प्रवास पर रहेंगे। जबकि 28 को नालागढ़ में होने वाले कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। 25 को सुबह 11 बजे शिमला से नई दिल्ली रवाना होंगे। 26 को नई दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के नेताओं के साथ बैठके करेंगे। 27 दिसंबर को दोपहर बाद 3 बजे नई दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। 28 दिसंबर को सुबह 10 बजे चंडीगढ़ से नालागढ़ के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed