{"_id":"5794e3354f1c1b6106c4bfbe","slug":"hp-college-teachers-will-protest-at-delhi-on-5th-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें पूरी न होने से नाराज हुए कॉलेज प्राध्यापक, जंतर-मंतर पर देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें पूरी न होने से नाराज हुए कॉलेज प्राध्यापक, जंतर-मंतर पर देंगे धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 25 Jul 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल गवर्नमेंट कॉलेज टीचर एसोसिएशन की बैठक डिग्री कॉलेज हमीरपुर में हुई। प्रदेश स्तरीय बैठक में कॉलेज प्राध्यापकों की समस्याओं पर मंथन किया गया। कॉलेज प्राध्यापकों के साथ विद्यार्थी हितों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
बैठक में 5 अगस्त को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए अक्तूबर में उच्चतर शिक्षा पर एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित करने तथा कॉलेज पीटीए में सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
एचजीसीटीए के प्रदेशाध्यक्ष प्रो. राजेश यादव ने कहा कि कॉलेज प्राध्यापकों के कंधों पर देश के नौजवानों का भविष्य संवारने की जिम्मेवारी है। इसे कॉलेज प्राध्यापक निभा रहे हैं। बावजूद इसके प्रदेश सरकार और प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन कॉलेज अध्यापकों की जायज मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज कर रहा है
विज्ञापन
बैठक के प्रथम सत्र में राजकीय महाविद्यालय, हमीरपुर, भोरंज, बासा, झंडूता, सोलन, सुजानपुर, बड़सर, घुमारवीं, नाहन, ठियोग समेत विभिन्न कॉलेजों के प्रतिनिधियों के प्रदेश कार्यकारिणी के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।
इसमें विभागीय पदोन्नति में देरी, रूसा लागू से होने से बढ़ता कार्यभार, अनुबंध से नियमित होने वाले प्राध्यापकों की सर्विस को पदोन्नति के लिए जोड़ने, यूजीसी के नियमों के तहत पीएचडी तथा एमफिल के इंक्रीमेंट की मांग की गई। दूसरे सत्र में महासचिव डा. रामलाल शर्मा ने कहा कि कॉलेज प्राध्यापकों के हितों के साथ किसी भी हाल में समझौता नहीं किया जाएगा।