जयराम सरकार के सौ दिन के एजेंडे पर उलटी गिनती शुरू, यहां जानिए पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयराम सरकार के सौ दिन के एजेंडे पर उलटी गिनती शुरू हो गई। विभागों की तैयार कार्ययोजना पर मुख्य सचिव ने सोमवार को बैठक कर नई योजनाओं पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।
इस माह के अंत तक हर विभाग को अपनी फाइनल प्लानिंग तैयार कर रिपोर्ट सौंपनी है। इसके साथ पहले सौ दिन में विभागों ने जिन कार्यों को पूरा किया है, उसकी रिपोर्ट भी बनाई जानी है।
इस दिन पूरे हो रहे सरकार के सौ दिन
सरकार के सौ दिन की उपलब्धियों के साथ नई योजनाओं को लेकर विभागों में कसरत तेज हो गई है। मुख्य सचिव विनीत चौधरी ने सभी विभागों के सचिवों से अब तक हुई प्रगति को लेकर बैठक बुलाई।
हर विभागीय सचिव के साथ मुख्य सचिव ने अलग अलग बैठक की। कुछ विभागों के कार्य पर मुख्य सचिव ने अंसतोष भी जताया है। उन्होंने सचिवों को इस माह के अंत तक हर विभाग एजेंडे में शामिल कार्ययोजनाओं की प्लानिंग पूरी करने को कहा है।
विभागों को पहले सौ दिनों में किए कार्यों के बारे में भी अवगत करवाना है। 7 अप्रैल को सरकार के सौ दिन पूरे हो जाएंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी विभागीय अधिकारियों के साथ तैयार कार्ययोजना पर चर्चा कर सकते हैं।