फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Cabinet Decisions, Critical care block will open for serious patients in eight districts of Himachal

HP Cabinet Decisions: हिमाचल के आठ जिलों में गंभीर मरीजों के लिए खुलेंगे क्रिटिकल केयर ब्लॉक

Thu, 06 Oct 2022 09:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 06 Oct 2022 09:38 PM IST
सार


हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। 

विज्ञापन
HP Cabinet Decisions, Critical care block will open for serious patients in eight districts of Himachal
हिमाचल कैबिनेट की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के आठ जिलों में गंभीर मरीजों के उपचार के लिए क्रिटिकल केयर ब्लॉक खोले जाएंगे। ये ब्लॉक पीएम आयुष्मान भारत आधारभूत ढांचा मिशन के तहत खोले जाएंगे। इन ब्लॉक में 50-50 बिस्तरों की क्षमता होगी। यह मंजूरी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में वीरवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में दी गई। ये क्रिटिकल केयर ब्लॉक टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा, नेरचौक मेडिकल कॉलेज मंडी, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर, मेडिकल कॉलेज चंबा, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना शिमला, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन और नागरिक अस्पताल मनाली में खोले जाएंगे। ये आइसोलेटड ब्लॉक स्वचालित होंगे। इनमें ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू भी होंगे। इसके अलावा इनमें गाइनी और बच्चों के उपचार की भी सुविधा होगी। इसके अलावा जोनल अस्पताल धर्मशाला, मंडी और दीन दयाल उपाध्याय क्षेत्रीय अस्पताल शिमला में तीन जिला एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाएं खोलने का भी निर्णय हुआ है। 

विज्ञापन


एम्स : राज्य और केंद्र सरकार के बीच एमओयू के प्रारूप को मंजूरी
कैबिनेट ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के  लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू)के प्रारूप को भी मंजूरी दी। यह एमओयू चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए शीर्ष संस्थान के रूप में कार्य करने, स्पेशलिटी एवं सुपर स्पेशलिटी स्तर की चिकित्सा सेवाओं में नोडल संस्थान के रूप में काम करने, चिकित्सकों, नर्सों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को स्नातक, स्नातकोत्तर स्तर की ट्रेनिंग के लिए प्रशिक्षण केंद्र के लिए कार्य करने, अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन करने और चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए सुविधाएं देने के बारे में होगा। 
विज्ञापन


11 अक्तूबर को हो सकती है अगली कैबिनेट बैठक
कैबिनेट की अगली बैठक 11 अक्तूबर को हो सकती है। बैठक में मुख्यमंत्री की बजट सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही घोषणाओं को मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा स्वास्थ्य संस्थानों में 160 दंत चिकित्सकों की भर्ती का फैसला भी हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed