{"_id":"5e6a1e838ebc3ea4b84cbfa1","slug":"hp-budget-session-2020-question-hour-pet-scan-machine-in-igmc-shimla-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीएमसी में जल्द स्थापित होगी पेट स्कैन मशीन, फिर टांडा का नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीएमसी में जल्द स्थापित होगी पेट स्कैन मशीन, फिर टांडा का नंबर
Thu, 12 Mar 2020 05:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 12 Mar 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पेट स्कैन मशीन की सुविधा जल्द आईजीएमसी शिमला में शुरू होगी। इसके बाद टांडा मेडिकल कॉलेज और अन्य जिलों में खोले मेडिकल कॉलेजों में सुविधा दी जाएगी। वीरवार को प्रश्नकाल के दौरान हमीरपुर से विधायक नरेंद्र ठाकुर के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सहित देश दुनिया में कैंसर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
सरकार भी इस बीमारी से निपटने के लिए आधुनिक मशीनों को इस्तेमाल में लाने के लिए प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 18 करोड़ की मशीन आईजीएमसी में जल्द स्थापित की जाएगी। कैंसर अस्पताल शिमला के समीप नया भवन बनाया जाएगा। इसके लिए भूमि का चयन कर लिया है। नगर निगम से आवश्यक मंजूरी ली जा रही है। इस सुविधा को आउटसोर्सिंग पर नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसे सरकारी क्षेत्र के तहत चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी और टांडा में रेडियोथैरेपी हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में बीते दो साल के दौरान बहुत अधिक कार्य किए गए हैं। अब क्वालिटी हेल्थ पर सरकार का विशेष ध्यान है। कहा कि टाटा मेमोरियल अस्पताल चंडीगढ़ में हिमाचल के मरीजों का भी इलाज करवाने के लिए सरकार विचार करेगी।
विज्ञापन
अस्पताल प्रबंधन से चर्चा करने के बाद सभी पहलुओं को परखा जाएगा। उसके बाद फैसला लेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के अस्पतालों में 20 साल से पुरानी मशीनों की सही तरीके से मेंटेनेंस की जा रही है। उधर, पेट स्कैन मशीनों को लेकर विधायक आशीष पटेल और जगत सिंह नेगी ने भी सवाल उठाए।