अरे वाह! अब बोर्ड की वेबसाइट पर छाएंगे मेधावी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति और नेटबुक देने के बाद शिक्षा बोर्ड यह अनोखा तोहफा भी देने जा रहा है।
शिक्षा बोर्ड की इस मुहिम को इस सत्र से शुरू करने की योजना है। जानकारी के मुताबिक बोर्ड अधिकारी काफी समय से इस मुहिम को शुरू करने की योजना बना रहे थे, लेकिन अब इस निर्णय पर अंतिम मुहर लग गई है।
ऐसे में जल्द ही अब बोर्ड इस योजना को अमलीजामा पहनाने जा रहा है।
शिक्षक के साथ दिखाई देगी छात्र की तस्वीर
बोर्ड की इस मुहिम में हर विषय में टॉप करने वाले छात्र और उसके शिक्षक की तस्वीर वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
फोटो डालने संबंधी प्रक्रिया के बारे में भी शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट के मुख्य पेज पर प्रदेश के होनहार अपने प्रतिभावान शिक्षकों के साथ दिखेंगे।
बोर्ड मार्च 2014 में उत्तीर्ण मेधावी छात्रों की फोटो अपलोड कर मुहिम का श्रीगणेश करने की योजना बना चुका है।
शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट को हर रोग सैकड़ों लोग देखते हैं और सुझाव भेजते हैं।
योजना से छात्रों को मिलेगा प्रोत्साहन
छात्रों को प्रोत्साहन देने के लिए ही शिक्षा बोर्ड ने इस योजना को शुरू करने का निर्णय लिया है।
शिक्षा बोर्ड ने इस बार विद्यार्थियों की मेहनत के साथ-साथ उनकी सफलता के पीछे भागीदार रहने वाले शिक्षकों को भी अनदेखा नहीं किया है।
बोर्ड की इस मुहिम से छात्रों और अध्यापकों में कंपीटीशन बढ़ेगा, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।
बोर्ड के अध्यक्ष बलवीर तेगटा का कहना है कि छात्रों और अध्यापकों को प्रोत्साहित करने की इस मुहिम को इसी सत्र से शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।
इससे छात्रों और अध्यापकों में प्रतिस्पर्धा की भावना भी बढ़ेगी।