स्कूली छात्रों के लिए तीन बड़ी खबरें, पढ़ें जरूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड दसवीं और जमा दो कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा 16 से 18 जून तक लेगा। कंपार्टमेंट परीक्षा सुबह के सत्र में होगी। यह जानकारी स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव विनय धीमान ने दी।
उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों के रोलनंबर बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर अपलोड कर दिए गए हैं। वे वेबसाइट से अपना अनुक्रमांक डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसे परीक्षा केंद्र में दिखाकर परीक्षा दे सकते हैं। परीक्षार्थियों ने जिस स्कूल की ओर से कंपार्टमेंट परीक्षा को आवेदन किया है, वे वहां जाकर भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
जमा एक और दो में प्रवेश की तिथि बढ़ाई
शिक्षा विभाग ने जमा एक और दो कक्षा में दाखिले की तिथि को बढ़ा दिया है। छात्र अब स्कूलों में 12 जून तक दाखिला ले सकेंगे। यह जानकारी अतितिरिक्त निदेशक उच्चतर शिक्षा मोहन लाल आजाद ने दी। उन्होंने कहा कि निदेशालय में विभिन्न वर्गों से प्राप्त आवेदन पत्रों जिसमें जमा एक और दो में प्रवेश की तिथि बढ़ाने को लेकर आवेदन किया गया था, इसके चलते यह तिथि बढ़ाई गई है।
नए छह कॉलेज शुरू करने को एनओसी
शिक्षा विभाग ने प्रदेश में 6 नए कालेज चलाने के लिए एनओसी जारी कर दी है। इन कॉलेजों में इस सत्र से कक्षाएं बिठाई जानी हैं। प्रदेश सरकार ने पहले ही इन कॉलेजों के लिए स्टाफ मुहैया करा दिया है। अब शिक्षा विभाग ने इसकी एनओसी जारी की है। छह नए कॉलेजों में टाकीपुर, लंज, डाडासीबा, पनारसा, भराली और बरोटीवाला शामिल हैं।