10वीं, 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, पढ़ें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य के मैट्रिक और जमा दो के पांच सौ के करीब बच्चों को राहत प्रदान की है। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इन दोनों कक्षाओं में कंपार्टमेंट धारकों को फार्म भरने का एक मौका दिया है।
पहले जिन बच्चों ने कंपार्टमेंट का फार्म नहीं भरा था, वे अब छात्र 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड अधिकारियों की मानें तो बोर्ड की पूर्व में संचालित हुई कंपार्टमेंट परीक्षा में जो बच्चे पास नहीं हुए थे, उनके लिए शिक्षा बोर्ड ने 30 नवंबर तक दोबारा आवेदन करने की तिथि निर्धारित की थी।
आवेदन करने से चूक गए बच्चों ने तिथि को बढ़ाने की मांग की थी।
आखिरी मौका
छात्र अब विलंब शुल्क 2000 रुपये और कंपार्टमेंट शुल्क 300 रुपये के साथ 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डा. हरीश गज्जू ने बताया कि यह कंपार्टमेंट छात्रों के लिए अंतिम मौका है।
इसलिए मैट्रिक और जमा दो के विद्यार्थियों जो कंपार्टमेंट का फार्म भरने से चूक गए थे, उनकी मांग पर बोर्ड ने आवेदन करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया है।
इस निर्धारित तिथि को बोर्ड कार्यालय में फार्म पहुंच जाने चाहिए। इसके बाद आने वाले फार्म वैद्य नहीं माने जाएंगे।