{"_id":"7a92d0190bc57eb7928ae1adb99ceff6","slug":"hp-board-extand-the-last-date-for-filling-up-online-forms-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं, 12वीं के छात्रों को बोर्ड ने दी बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10वीं, 12वीं के छात्रों को बोर्ड ने दी बड़ी राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Tue, 12 Aug 2014 09:11 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और जमा दो के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाईन पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी है। स्कूल अब 25 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
जिन स्कूलों में इंटरनेट की सुविधा नहीं है। ऐसे स्कूलों को शिक्षा बोर्ड सीडी भेज रहा है। स्कूलों को विद्यार्थियों से संबंधित डिटेल इस सीडी में डालकर बोर्ड को वापस करनी होगी।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष बलवीर तेगटा ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण से संबंधित पूरी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है। गौरतलब है कि साइट न खुलने से कई स्कूल अभी तक ज्यादातर छात्रों के ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पाए थे।
विज्ञापन
शिमला के स्कूलों ने भी साइट को लेकर अपनी दिक्कतें जाहिर की थी। स्कूलों ने मांग की थी कि फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 15 अगस्त से बढ़ाकर 25 अगस्त की जाए। अब बोर्ड ने ये मांग मान ली है।