{"_id":"5794c2b04f1c1b4e45c4b596","slug":"hp-board-declare-state-co-operative-bank-junior-clerk-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में क्लर्क की लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में क्लर्क की लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Mon, 25 Jul 2016 09:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने स्टेट कोऑपरेटिव बैंक की जूनियर क्लर्क के 31 पद भरने के लिए ली गई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। भर्ती परीक्षा 75 अभ्यर्थियों ने पास की है। इन्हें साक्षात्कार के बाद बैंक में नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन
परीक्षा के लिए कुल 242 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे, जबकि 229 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे थे। बोर्ड ने 10 जुलाई को शिमला, धर्मशाला और मंडी में परीक्षा आयोजित की थी। इससे पूर्व स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ने जूनियर क्लर्क की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे।
विज्ञापन
जबकि आवेदनों की सूची बैंक ने स्कूल शिक्षा बोर्ड को भेजी थी। बैंक से मिली आवेदकों की सूची के आधार पर बैंक ने लिखित परीक्षा ली थी। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में जूनियर क्लर्क की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की सूची बोर्ड ने बैंक को जारी कर दी है।
विज्ञापन