{"_id":"affc74cf017419fe8f0a359c5a47de84","slug":"hp-board-compartment-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होंगी 10वीं, 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होंगी 10वीं, 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Wed, 09 Sep 2015 09:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की जमा दो और दसवीं की कंपार्टमेंट और अंक सुधार परीक्षा बुधवार से शुरू हो रही है। प्रदेश भर के 93 परीक्षा केंद्रों में यह परीक्षा प्रात: कालीन सत्र में होगी।
विज्ञापन
इसके अलावा बोर्ड राज्य मुक्त विद्यालय के माध्यम से आठवीं, मैट्रिक और जमा दो कक्षाओं के विद्यार्थियों की अनुपूरक रि-अपीयर, अंक सुधार सहित अतिरिक्त विषय की परीक्षाएं भी लेगा।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों में राज्य भर के 30471 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि परीक्षाओं में नकल के खिलाफ बोर्ड ने नकल उन्मूलन अभियान छेड़ रखा है।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र में यदि कोई परीक्षार्थी मोबाइल फोन या दूसरी नकल सामग्री लेकर आता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा शिक्षकों, बच्चों के अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों सहित अन्य लोगों को किसी भी परीक्षा केंद्र में नकल होने पर बोर्ड को सूचना देने की अपील उन्होंने की है।