फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP board cancal the result of +1 class

अरे ये क्या! आज नहीं आएगा जमा एक का रिजल्ट

Sat, 05 Apr 2014 09:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 05 Apr 2014 09:43 AM IST
विज्ञापन
HP board cancal the result of +1 class

परीक्षा परिणाम घोषित होने के ठीक एक दिन पहले प्रदेश शिक्षा विभाग ने जमा एक के मैथ और केमिस्ट्री के पेपर रद्द कर दिए।

विज्ञापन


अब मैथ का पेपर 12 अप्रैल को और केमिस्ट्री का पेपर 16 अप्रैल को लिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों और समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इसके चलते अब जमा एक का परीक्षा परिणाम 22 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। गौरतलब है कि स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 14 मार्च को जमा एक के मैथ और 21 मार्च को केमिस्ट्री की परीक्षा आयोजित की थी।


अमर उजाला ने 22 मार्च के अंक में उठाया था मुद्दा

अमर उजाला ने तीनों पेपर आउट होने का समाचार 22 मार्च के अंक में प्रकाशित किया था। फिजिक्स की परीक्षा रद्द तो कर दी लेकिन मैथ और केमिस्ट्री के पेपर रद्द नहीं किए गए।
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम शिक्षा निदेशालय में निदेशक की अध्यक्षता में चली बैठक में जमा एक के मैथ और केमिस्ट्री के पेपर रद्द करने का फैसला लिया गया।

पांच अप्रैल शनिवार की जगह अब 22 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।

उच्च शिक्षा निदेशक शशि भूषण शेखरी ने कहा कि प्रशासनिक कारणों से परीक्षा रद्द की गई है। लेकिन छात्र 12वीं कक्षा में प्रोविजनली बैठ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed