जमा दो कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जमा दो की कंपार्टमेंट परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। 76.26 फीसदी परीक्षार्थियों ने कंपार्टमेंट परीक्षा पास की है, जबकि शेष विद्यार्थियों को फिर से कंपार्टमेंट परीक्षा देनी पड़ेगी।
प्रदेश भर से विभिन्न विषयों में कंपार्टमेंट के कुल 16925 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे। इनमें 12907 परीक्षार्थियों ने परीक्षा पास की, जबकि 3402 की फिर से कंपार्टमेंट घोषित की गई है। बोर्ड ने कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर अपलोड कर दिया है। छात्र काफी दिनों से इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे।
रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि फेल विद्यार्थी प्रति उत्तर पुस्तिका 400 रुपये फीस के साथ पुनर्मूल्यांकन और 300 रुपये फीस के साथ पुनर्निरीक्षण को 22 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जिन अभ्यर्थियों की फिर से कंपार्टमेंट आई है, वे अभ्यर्थी 5 अगस्त तक 300 रुपये फीस अदा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सचिव ने बताया कि निर्धारित तिथियों के अंदर बोर्ड के पास आवेदन फार्म पहुंच जाने चाहिए। इसके बाद कोई भी फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।