{"_id":"62bc117ed179b13d2c479dd6","slug":"hp-board-10th-topper-priyanka-and-devangi-sharma-interview","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Board 10th Topper: टॉपर बेटियों ने भरी सफलता की ऊंची उड़ान, बनना चाहती हैं डॉक्टर, पढ़िए कैसे हासिल किया मुकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Board 10th Topper: टॉपर बेटियों ने भरी सफलता की ऊंची उड़ान, बनना चाहती हैं डॉक्टर, पढ़िए कैसे हासिल किया मुकाम
Wed, 29 Jun 2022 05:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 29 Jun 2022 05:40 PM IST
सार
प्रियंका साधारण परिवार से संबंध रखती हैं। पिता प्रेम कुमार सब पोस्ट ऑफिस तत्तापानी में ग्रामीण डाक सेवक के रूप में कार्यरत हैं जबकि माता गृहणी हैं।
विज्ञापन
दसवीं कक्षा की टॉपर प्रियंका, देवांगी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं की मेरिट लिस्ट में मंडी जिले की दो बेटियों ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। सरस्वती विद्या मंदिर तत्तापानी की छात्रा प्रियंका ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। प्रियंका साधारण परिवार से संबंध रखती हैं।
विज्ञापन
पिता प्रेम कुमार सब पोस्ट ऑफिस तत्तापानी में ग्रामीण डाक सेवक के रूप में कार्यरत हैं जबकि माता गृहणी हैं। भलाण निवासी प्रियंका ने अपनी कामयाबी का श्रेय अध्यापकों व माता पिता को दिया है। प्रियंका आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती हैं। एसडीएम करसोग सुरेंद्र ठाकुर ने प्रियंका को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एंग्लो स्कूल मंडी की देवांगी ने भी 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। देवांगी भी डॉक्टर बनना चाहती हैं। उनके पिता स्वर्गीय हितेश शर्मा का सपना वह पूरा करेंगी। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिजनों खास तौर पर अपनी बड़ी बहन रिद्धि, माता नीलम शर्मा, दादी हिमाचली देवी, चाचा दीपेश शर्मा को दिया। बताया कि वह 4 से 5 घंटे पढ़ाई करती थीं। 11वीं में मेडिकल विषय लेकर पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने सभी बच्चों को संदेश दिया कि जितना भी पढ़ें मन लगाकर पढ़ें।