{"_id":"ca7e1e33d639b58bd94615e2ad7f494b","slug":"hp-board-10th-result-will-out-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपी बोर्ड ने घोषित किया दसवीं का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपी बोर्ड ने घोषित किया दसवीं का रिजल्ट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 19 May 2014 01:33 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। यह रिजल्ट दोपहर एक बजे से बोर्ड की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
बोर्ड ने मार्च महीने में दसवीं की वार्षिक परीक्षाएं आयोजित करवाई थी। इसमें करीब एक लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।
इस बार दसवीं का रिजल्ट कुछ देरी से घोषित किया जा रहा है। इससे पहले जमा दो और जमा एक का रिजल्ट घोषित हो चुका है।
बोर्ड का कहना है कि रिजल्ट आउट कर दिया गया है। इसे लेकर बोर्ड प्रबंधन एक प्रेस वार्ता भी करवा रहा है। छात्र दसवीं के परीक्षा परिणाम results.amarujala.com पर देख सकते हैं।
विज्ञापन