फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Board 10th Result: 23 meritorious students of Himachal Hamirpur in 10th class merit list

HP Board 10th Result: 10वीं कक्षा की मेरिट सूची में हिमाचल के इस जिले से 23 मेधावी विद्यार्थी शामिल

Thu, 30 Jun 2022 10:28 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Jun 2022 10:28 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में कुल 77 मेधावी विद्यार्थियों ने टॉप-10 मेरिट सूची में जगह बनाई है।

विज्ञापन
HP Board 10th Result: 23 meritorious students of Himachal Hamirpur in 10th class merit list
HPBOSE 10th Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में सूबे के सबसे ज्यादा शिक्षित जिलों में शुमार हमीरपुर ने टॉप-10 की मेरिट सूची में अपना दबदबा कायम रखा है। दसवीं कक्षा के कुल 77 टॉपरों में से 23 जिला हमीरपुर से संबंध रखते हैं। दो टॉपर देने वाले जिला मंडी ने 13 टॉपर देकर दूसरा स्थान हासिल किया है। तीसरे स्थान पर बिलासपुर जिला रहा है। बिलासपुर जिले ने दसवीं कक्षा में 12 टॉपर दिए हैं। 

विज्ञापन


इसके अलावा 12वीं कक्षा के टॉपरों की सूची में पहले स्थान पर रहने वाला जिला कांगड़ा दसवीं कक्षा में टॉपर देने में पूरी तरह से पिछड़ गया है। दसवीं कक्षा की मेरिट सूची में कांगड़ा के आठ मेधावी शामिल हैं। जिला लाहौल-स्पीति और किन्नौर 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम के बाद 10वीं कक्षा के परिणाम में भी टॉपर देने में पूरी तरह से फिसड्डी साबित हुआ है। राजधानी शिमला मात्र दो मेधावी दसवीं कक्षा की मेरिट सूची में शामिल हैं। 
विज्ञापन


किस जिले से कितने टॉपर 
जिला        टॉपर
हमीरपुर     23
मंडी         13
बिलासपुर  12
कांगड़ा     08
ऊना        08
कुल्लू       04
सोलन     03
सिरमौर   03
शिमला   02
चंबा      01
लाहौल-स्पति 00
किन्नौर    00

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed