फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Big News: cm sukhu Major announcement for athletes; President visit; himachal weather

HP Big News: खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणा, राष्ट्रपति दाैरा कल से; प्रदेश में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Mon, 05 Oct 2026 05:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Oct 2026 05:14 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कई घटनाक्रम सामने आए। एशियाई खेलों में महिला कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतने वाली खिलाड़ियों के लिए सीएम सुक्खू ने बड़ी घोषणा की। वहीं प्रदेश में 6 अक्तूबर से माैसम फिर करवट लेने वाला है। उधर, राष्ट्रपति के तीन दिवसीय दाैरे की तैयारियां पूरी हो गई हैं। पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को।
 

विज्ञापन
HP Big News: cm sukhu Major announcement for athletes; President visit; himachal weather
हिमाचल प्रदेश बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

एशियाई खेलों में महिला कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल का नाम रोशन करने वाली पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर ने सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। इस दाैरान सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इन खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणा की। वहीं हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। राज्य में लगातार चार दिन बारिश बर्फबारी के आसार हैं। उधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार से हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। दौरे की शुरुआत बिलासपुर में एम्स के प्रथम दीक्षांत समारोह से होगी। इसके बाद वह मनाली जाएंगी। दूसरी तरफ पुराना हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग पर रांगले के समीप बीती रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 27 वर्षीय पिकअप चालक की मौत हो गई। वहीं नवरात्र और दशहरा से पहले मैक्लोडगंज में सैलानियों की आवाजाही बढ़ने लगी है। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से।

विज्ञापन

पुष्पा राणा, ज्योति और भावना को एक-एक करोड़ के साथ सरकारी नाैकरी, रेणुका को भी मिलेगी राशि
एशियाई खेलों में महिला कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल का नाम रोशन करने वाली पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर ने सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। इस दाैरान सीएम ने एलान किया कहा कि बेटियों की मेहनत और सफलता पर हर हिमाचलवासी का सिर गर्व से ऊंचा है। प्रदेश सरकार जल्द ही खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह आयोजित कर तीनों खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देगी और सरकारी सेवा में समायोजित करेगी।  भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।  यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
 

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में छह से बदलेगा मौसम, चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार
हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के 5 अक्तूबर के बुलेटिन के अनुसार 6 से 9 अक्तूबर के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान, बिजली चमकने और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। वहीं 10 और 11 अक्तूबर को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी के आसार हैं।  यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा 6 अक्तूबर से, बिलासपुर से मनाली तक सुरक्षा कड़ी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार से हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। दौरे की शुरुआत बिलासपुर में एम्स के प्रथम दीक्षांत समारोह से होगी। इसके बाद वह मनाली जाएंगी, जहां रात्रि ठहराव प्रस्तावित है। 7 अक्तूबर को हिडिंबा मंदिर और अटल टनल रोहतांग जाने का कार्यक्रम है। राष्ट्रपति की सुरक्षा को देखते हुए कुल्लू और बिलासपुर प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। अटल टनल की ओर 6 अक्तूबर रात 8:00 बजे से 7 अक्तूबर दोपहर 12:00 बजे तक यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव रहेंगे।  यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

नवरात्र-दशहरा से पहले सैलानियों का सैलाब, पांच हजार से ज्यादा वाहन पहुंचे
धौलाधार की पहाड़ियों में इन दिनों मौसम ही नहीं, पर्यटन कारोबार का मिजाज भी बदल रहा है। नवरात्र और दशहरा से पहले मैक्लोडगंज में सैलानियों की आवाजाही बढ़ने लगी है। लंबे वीकेंड में धर्मशाला-मैक्लोडगंज की सड़कें पर्यटक वाहनों से व्यस्त रहीं तो दूसरी ओर पहाड़ों की ओर जाने वाले ट्रैक भी ट्रैकर्स से गुलजार नजर आए। पिछले वीकेंड के दौरान धर्मशाला क्षेत्र में 5 हजार से अधिक पर्यटक वाहन पहुंचे। मैक्लोडगंज और आसपास के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की संख्या बढ़ने से कई जगह यातायात धीमा रहा।  यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

किन्नौर के रांगले में दर्दनाक हादसा, खाई में समाई पिकअप

जनजातीय जिला किन्नौर में सड़क हादसों का सिलसिला चिंता बढ़ा रहा है। पुराना हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग पर रांगले के समीप बीती रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक 27 वर्षीय पिकअप चालक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबरं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed