फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Assembly session: CM Sukhu said- Property worth 25.42 crores of drug smugglers attached, action taken again

HP Assembly: सीएम सुक्खू बोले- नशा तस्करों की 25. 42 करोड़ की संपत्ति अटैच, 300 के खिलाफ कार्रवाई

Fri, 14 Mar 2025 10:04 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Mar 2025 10:04 AM IST
सार

। प्रदेश सरकार ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। 25 करोड़ 42 लाख की संपत्ति अटैच की गई है। 300 तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
HP Assembly session: CM Sukhu said- Property worth 25.42 crores of drug smugglers attached, action taken again
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के जवाब में कहा कि कहा कि पूर्व सरकार ने कानूनी प्रावधान होने के बावजूद पीसी एंड एनडीपीएस एक्ट को गंभीरता से लागू नहीं किया। प्रदेश सरकार ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। 25 करोड़ 42 लाख की संपत्ति अटैच की गई है। 300 तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस विभाग के आठ कर्मचारी नशा तस्करी में संलिप्त पाए गए हैं। इनमें से दो को बर्खास्त कर दिया गया है। जो भी कर्मचारी नशे में संलिप्त होगा, सरकार दसके खिलाफ बड़ा एक्शन करेगी। 75 फीसदी जेलें चिट्टा तस्करों के भर गई हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए महिलाओं को चुनावी वर्ष में परिवहन निगम की बसों में यात्रा पर 50 फीसदी की सब्सिडी दे डाली, महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डेढ़ लाख तनख्वाह है, किराया देने में दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को सालाना इससे 730 करोड़ रुपये खर्च करना पड़ रहा है। पूर्व भाजपा सरकार ने बजट योजनाओं के लिए भी मंदिरों से पैसा लिया, जबकि हमारी सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022-23 में प्रदेश की ऋण लेने की सीमा 16,352 करोड़ रुपये थी जो बीते साल घटकर 12,176 करोड़ रुपये केंद्र सरकार की ओर से कर दी गई है। यही नहीं, प्रदेश को वैट लागू होने पर 3,993 करोड़ रुपये मुआवजा मिलता था। फिर जीएसटी लागू होने पर प्रदेश को 2022 तक 3,200 करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर मिलता रहा, जो अब पूरी तरह से बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में बिलासपुर तक रेल पहुंचाएंगे। वह केंद्रीय मंत्री से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


अब लड़ाई नहीं, युद्ध लड़ेंगे:  सुक्खू
 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अब सरकार तीन साल में लड़ाई नहीं, बल्कि युद्ध लड़ेगी।  भाजपा उनकी छवि खराब करने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से कैंपेन चलाए हुए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के लोगों को चेतावनी दी कि अब कानून बदल चुका है और गलत तथ्य पेश करने पर सोशल मीडिया पर ऐसा अभियान चलाने वाले की जवाबदेही तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयराम की गाय पाली, सेहत में आया सुधार
 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री रहते ओकओवर में गाय पाली हुई है। अब उसकी बच्छड़ा हुआ है। जब से गाय की सेवा की की गई, हमारी सेहत में सुधार आया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed