फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Assembly monsoon Session: Unsatisfied with the answer on Himcare scheme, opposition walked out of the House

HP Assembly Session: मंगलवार को विधानसभा में सत्ता पक्ष-विपक्ष में तीखी नोकझोंक, 3 बार सदन से बाहर गया विपक्ष

Tue, 19 Aug 2025 12:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Aug 2025 12:20 PM IST
सार

हिमकेयर योजना का लाभ मरीजों को नहीं देने का प्रश्न उठाते हुए विपक्ष ने मंत्री के जवाब से असंतोष जताकर विपक्ष सदन से बाहर चला गया। 

विज्ञापन
HP Assembly monsoon Session: Unsatisfied with the answer on Himcare scheme, opposition walked out of the House
जवाब से असंतुष्ट विपक्ष सदन से गया बाहर। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन में खूब हंगामा हुआ। नाराज विपक्ष तीन बार तो सदन से बाहर चला गया और नारेबाजी करता रहा। सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष में कई विषयों पर तीखी नोकझोंक होती रही। एक बार तो विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को सदन को शांत करने के लिए कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित करना पड़ी। बाद में सदन में लौटा विपक्षा फिर से आक्रामक दिखाता रहा।

विज्ञापन



विज्ञापन

विधानसभा की कार्यवाही में विपक्ष पहले तो अपने प्रश्न उठाता रहा। कैबिनेट मंत्री इन प्रश्नों का उत्तर देते रहे। हिमकेयर पर किए गए सवाल से सदन में गरमाहट आने लगी और विपक्ष के सदस्य तीखी नोकझोंक के बीच नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए। इसके बाद विपक्ष के सदस्य प्रश्नकाल में ही अंदर आ गए। फिर व्यवस्था के प्रश्न के तहत उठाए गए प्राकृतिक आपदा और अन्य मुद्दों पर सत्तापक्ष और विपक्ष में नोकझोंक होती रही। शून्यकाल में भी यह नोेकझोंक चली रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी नोकझोंक के बीच विपक्ष फिर सदन से बाहर चला गया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी दौरे के दौरान सरकार और राजस्व मंत्री के व्यवहार पर प्रश्न उठाया। जबकि सत्ता पक्ष बिना किसी भेदभाव के आपदा राहत पहुंचाने की बात करता रहा। इसी बहस के बीच 12 बजकर 25 मिनट पर सदन की कार्यवाही को पांच मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा। इसके बाद भी राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने नेता प्रतिपक्ष पर जुबानी हमला बोला तो विपक्ष फिर सदन से बाहर चला गया। सदन के बाहर भी विपक्ष खूब आक्रामक रहा।

मंत्री जगत सिंह नेगी का बॉयकाट करेंगे भाजपा विधायक
भाजपा विधायकों ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का बॉयकाट करने का फैसला लिया है। मंगलवार को सदन में हुई बहसबाजी के बाद विपक्षी सदस्यों ने यह फैसला लिया। विधानसभा परिसर में मीडिया से बात करते हुए विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि नेगी विवादित टिप्पणियों और भाजपा के खिलाफ अपमानजनक बातें करने के लिए जाने जाते हैं। नेता विपक्ष के खिलाफ गलत शब्दों का प्रयोग करना मंत्री की आदत बन गई है। मंत्री ने सदन में प्रधानमंत्री के खिलाफ भी कहा। ऐसे में भाजपा विधायकों ने राजस्व मंत्री का बॉयकाट करने का फैसला लिया है। मंत्री राजस्व मंत्री जब भी सदन में खड़े होंगे, विपक्ष इनकी बात नहीं सुनेगा। इनसे संबंधित प्रश्न भी नहीं पूछे जाएंगे। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि राजस्व मंत्री का व्यवहार ठीक नहीं है। ऐसे मंत्री को बर्दाश्त करना सरकार की मजबूरी हो सकती है, हमारी नहीं है।

शांडिल घिरे तो मुख्यमंत्री ने दिया जवाब 
भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि हिमकेयर के तहत 365 करोड़ रुपये की धनराशि लंबित है। लंबित धनराशि कब तक जारी की जाएगी। जिन 25 अस्पतालों को डायलिसिस की सुविधा के लिए हिमकेयर सुविधा शुरू की है, उसके लिए क्या प्रावधान रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल इस मुद्दे पर घिर गए तो मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को जवाब देने के लिए खड़े होना पड़ा।  मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हिमकेयर योजना को अस्पताल चलाने के लिए लागू किया गया। अच्छे अस्पतालों को शामिल करते तो अच्छी बात थी, लेकिन यह लोग सनसनी फैला रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें सुधार किया जा रहा है। गॉलब्लैडर की सर्जरी 11 से 15 हजार रुपये में हो जाता है। हिमकेयर ने जो पैकेज दिया, वह बहुत बड़ा घोटाला है।

 हिमकेयर योजना में भाई-भतीजावाद हुआ: सीएम
 हिमकेयर योजना का लाभ कौन लोग उठा रहे हैं। इसमें भाई-भतीजावाद किया गया। निजी लोगों को लाभ देने के लिए इन्होंने योजना चलाई। गरीबाें के इलाज के लिए सरकार हमेशा तत्पर है। हिमकेयर योजना को बंद नहीं कर रहे, आगे बढ़ रहे हैं। एक साल के अंदर हिमाचल के सभी मेडिकल कॉलेजों और जोनल अस्पतालों में एम्स की तर्ज पर उच्च तकनीक को ला रहे हैं। रोबोटिक सर्जरी, ऑटोमेटिड लैब लाई जा रही है। यह लैब एम्स में लगी है। हिमकेयर योजना का बजट पिछले महीने भी जारी किया गया है। किसी का भी इलाज इस योजना में नहीं रोका जाएगा। इनके(भाजपा सरकार) समय के घपले हैं, परत दर परत निकालेंगे। सभी चीजें आपके सामने लाएंगे। हिमकेयर के घोटाले उजागर न हो, इसके लिए बाहर जा रहे हैं।

कार्यवाही को पांच मिनट के लिए रही स्थगित
12:25 बजे रणधीर शर्मा के व्यवस्था के प्रश्न को स्पीकर ने अनुमति नहीं दी तो सदन में हंगामा हो गया। स्पीकर को सदन की कार्यवाही को पांच मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा। 12:30 बजे कार्यवाही फिर शुरू करने की बात की।

भाजपा दिशाविहीन पार्टी: सुक्खू
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सदन के बाहर  पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि एक घंटे में चार वाकआउट करना यह इस बात को दर्शाता है कि भाजपा दिशाविहीन पार्टी है। विपक्ष को कृषि व बागवानी विधेयक पर चर्चा करनी चाहिए थी, लेकिन वे हर बात पर खड़े हो जाते हैं। यह इस बात को दर्शाता है कि उनका प्रस्ट्रेशन लेबर कितना ऊपर जा सकता है। सदन में चर्चा होनी चाहिए, तर्क के साथ बात हो। यदि उसका जवाब नहीं मिलता तो वाकआउट करना बनता है। लेकिन विपक्ष बिना बात सुने ही वाकआउट कर देता है। यह पहली बार देखा जा रहा है। भाजपा पांच गुटों में बंटी हुई है। सदन में भी गुटबाजी दिख रही है। सीएम ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने जनता के पैसे को लुटाया। हिमकेयर योजना को बंद नहीं किया गया है। हमने कहा कि हिमकेयर योजना ने गरीब का इलाज होना चाहिए। कहा केंद्र से उम्मीद है कि विशेष आपदा राहत पैकेज जारी करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed