फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hp assembly by election result, Lahaul-Spiti Assembly seat: After 52 years, responsibility on woman's shoulder

लाहौल-स्पीति विधानसभा सीट : 52 साल बाद महिला के कंधों पर जिम्मेदारी, अनुराधा राणा ने दर्ज की जीत

Wed, 05 Jun 2024 12:06 PM IST
Krishan Singh दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग(लाहौल स्पीति)
दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग(लाहौल स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Jun 2024 12:06 PM IST
सार

कांग्रेस की उम्मीदवार अनुराधा राणा ने आजाद उम्मीदवार पूर्व मंत्री डाॅ. रामलाल मारकंडा को 1786 वोट से हराया। 

विज्ञापन
hp assembly by election result, Lahaul-Spiti Assembly seat: After 52 years, responsibility on woman's shoulder
जीत के बाद कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा राणा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र को 52 साल बाद महिला विधायक मिली है। कांग्रेस की उम्मीदवार अनुराधा राणा ने आजाद उम्मीदवार पूर्व मंत्री डाॅ. रामलाल मारकंडा को 1786 वोट से हराया। राजनीतिक गुरु रहे भाजपा के उम्मीदवार रवि ठाकुर तीसरे नंबर पर रहे। वह चुनाव में कहीं भी टक्कर में नजर नहीं आए। अनुराधा की जीत के लिए मंत्री जगत सिंह नेगी और सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर की मेहनत रंग लाई। इससे पहले वर्ष 1972 में लाहौल-स्पीति विस क्षेत्र से लता ठाकुर कांग्रेस से ही विधायक बनी थीं। 52 साल बाद कांग्रेस ने अनुराधा राणा पर दांव खेला और जीत दर्ज की।

विज्ञापन

उनकी जीत पर जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के लोगों में खुशी का माहौल है। हालांकि, निर्दलीय उम्मीदवार डाॅ. रामलाल मारकंडा कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा से 118 वोट से आगे चल रहे थे लेकिन स्पीति के 29 बूथों पर डाॅ. रामलाल मारकंडा कांग्रेस से पिछड़ गए। जैसे ही अनुराधा बढ़त के साथ जीत के करीब पहुंचीं तो केलांग में भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का एकत्रित होना शुरू हो गया। भाजपा उम्मीदवार पहले से ही तीसरे स्थान पर रहे। वह कई राउंड में 200 वोट भी हासिल नहीं कर पाए। तोद, तिनन और गाहर घाटी की ईवीएम जैसे खुली तो अनुराधा ने सबको पीछे छोड़ना शुरू किया। अनुराधा की जीत के बाद लाहौल से लेकर स्पीति तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास को दूंगी गति
कम समय में जनता के काम पूरे किया जाएंगे। एक-एक वोट की इज्जत रख लाहौल-स्पीति जिले के विकास को गति दी जाएगी। लाहौल-स्पीति की जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय घाटी की जनता को दिया। लाहौल-स्पीति से कांग्रेस का टिकट देने के लिए उन्होंने प्रदेश और केंद्र हाईकमान का भी आभार जताया। संगठन ने उनकी जीत के लिए खूब मेहनत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed