फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hp assembly by election: Barsar Assembly seat, Indradutt Lakhanpal scores a four on BJP ticket

बड़सर विधानसभा सीट : भाजपा के टिकट पर इंद्रदत्त लखनपाल ने लगाया जीत का चौका, कांग्रेस चूकी

Wed, 05 Jun 2024 12:19 PM IST
Krishan Singh बवीता चंदेल, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर/बड़सर
बवीता चंदेल, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर/बड़सर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Jun 2024 12:19 PM IST
सार

कांग्रेस जातीय और क्षेत्रीय समीकरण साधने में चूक गई। एक वोट सीएम और एक वोट पीएम के नारे का यहां पर खेल देखने को मिला है।

विज्ञापन
hp assembly by election: Barsar Assembly seat, Indradutt Lakhanpal scores a four on BJP ticket
इंद्रदत्त लखनपाल ने लगाया जीत का चौका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाला बदलने के बावजूद भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल ने जीत का चौका लगाया है। यहां कांग्रेस जातीय और क्षेत्रीय समीकरण साधने में चूक गई। एक वोट सीएम और एक वोट पीएम के नारे का यहां पर खेल देखने को मिला है। बड़सर में फिर विपक्षी विधायक को जनादेश मिला है। बीते चुनावों के मुकाबले इंद्रदत्त लखनपाल की वोट प्रतिशतता भी बढ़ी है। बीते विस चुनावों में उन्होंने 30,293 मत हासिल किए थे लेकिन उपुचनाव में 33,086 मत लेकर 2,125 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। यहां कुछ हद तक भाजपा के अंदरूनी भितरघात के बावजूद लखनपाल को व्यक्तिगत संपर्क के बूते जीत मिली है।

विज्ञापन


चार दशक के बाद यहां राजपूत चेहरे पर किसी भी राष्ट्रीय दल ने भरोसा जताया था लेकिन यह दांव उल्टा पड़ गया। इस क्षेत्र से ब्राह्मण नेता ही विधानसभा की दहलीज पार करते रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस ने राजपूत चेहरे सुभाष चंद ढटवालिया को चुनावी मैदान में उतार कर कदम तो उठाया, लेकिन सफल नहीं हुए। यहां पर प्रत्याशी के चयन में देरी भी कांग्रेस की हार की एक वजह बना है। इस विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का प्रचार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू के इर्द गिर्द ही सिमट कर रह गया था जबकि प्रत्याशी सुभाष चंद गांव देहात को पूरी तरह से नहीं छू सके। तप्पा ढटवाल क्षेत्र से सुभाष तीन राउंड में लीड हासिल कर सके। बाकी में भाजपा प्रत्याशी लखनपाल को लीड मिली है। 

विज्ञापन

विस में उठाएंगे मुद्दे
  • इंद्रदत्त लखनपाल ने जनादेश के लिए जनता का आभार व्यक्त किया है। कहा कि वह हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर कार्य करते रहे हैं और आगे भी करेंगे।
  • बड़सर की जनता ने उन्हें राजनीति से ऊपर उठकर जनादेश दिया है। इसके वह जनता के आभारी हैं। यह उनकी नहीं बल्कि बड़सर की जनता की जीत है।
  • बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा की तरह तत्पर रहेंगे। यहां के मुद्दों को विधानसभा में उठाया जाएगा। केंद्र सरकार के साथ मिलकर केंद्र से जुड़े हुए प्रोजेक्टों को भी गति दी जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed