फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Assembly budget Session: Opposition uproar over MLA Kewal Pathania's copy of Prime Minister Modi's speech

HP Assembly Session: विधायक केवल पठानिया ने की पीएम मोदी के भाषण की नकल, विपक्ष ने किया हंगामा

Wed, 22 Mar 2023 11:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Mar 2023 11:19 PM IST
सार

विधानसभा में बुधवार को बजट पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए विधायक केवल सिंह पठानिया ने जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की नकल करनी शुरू की तो विपक्ष के सदस्यों ने विरोध कर हंगामा कर दिया। 

विज्ञापन
HP Assembly budget Session: Opposition uproar over MLA Kewal Pathania's copy of Prime Minister Modi's speech
विधायक केवल सिंह पठानिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल विधानसभा में बुधवार को बजट पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए विधायक केवल सिंह पठानिया ने जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की नकल करनी शुरू की तो विपक्ष के सदस्यों ने विरोध कर हंगामा कर दिया।  भाजपा नेताओं ने कहा कि क्या सदस्य का कद इतना बड़ा हो गया है कि वे प्रधानमंत्री के भाषण की नकल करेंगे।   इस पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सदस्य पहली बार बजट पर सदन में बोल रहे हैं और उनको रोका न जाए। विपक्ष के सदस्य विपिन सिंह परमार और विक्रम सिंह ठाकुर सदन में खड़े होकर विरोध करने लगे कि प्रधानमंत्री की नकल करना शोभा नहीं देता। इसके बाद विपक्ष के अन्य सदस्य भी खड़े होकर विरोध करने लगे। साथ ही सत्ता पक्ष के सदस्य भी खड़े हुए और सदन में करीब पांच मिनट तक हंगामा होता रहा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हिमाचल विधानसभा सत्र: विक्रमादित्य बोले- पिछले पांच साल में कुछ क्षेत्रों में बजट की बंदरबांट की गई
विज्ञापन


इस पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मैंने किसी का नाम नहीं लिया है। इसी सदन में सुक्खू-मुक्कू जैसे शब्द कहे गए। मैंने कुछ गलत कहा है तो मैं माफी चाहता हूं। सदन में मैं पहली बार आया हूं। अध्यक्ष ने दोनों पक्षों के सदस्यों को बैठने को कहा, फिर सदन में शांति हुई। इसके बाद सदन में बजट पर चर्चा जारी हो सकी। विधायक पूर्ण सिंह ने कहा कि मैं भाजपा का आभारी हूं और चुनाव जीतकर आपके बीच हूं। आपके साथ रहता तो परिवारवाद में फंसा रह जाता। स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं। चौहार घाटी में भांग की खेती होती है। इसे मान्यता दी जाए, ताकि रोजगार भी मिले और राजस्व भी बढ़े। बजट पर गुरुवार को भी चर्चा जारी रहेगी। विधायक रघुबीर बाली ने कहा कि बजट में बहुत कुछ अच्छा है परंतु विपक्ष सिर्फ विरोध के लिए विरोध कर रहे हें। मुख्यमंत्री को खलनायक तक कहा गया, यह दुखद है। लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह को नायक बनाया है। विधायक 
विज्ञापन
विज्ञापन

रीना कश्यप ने कहा कि बजट दिशाहीन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed