फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP assembly Budget Session: Before the commencement of House proceedings, BJP MLAs roared in protest against C

HP Budget Session: सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस की गारंटियों के विरोध में गरजे भाजपा विधायक

Wed, 21 Feb 2024 12:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Feb 2024 12:57 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा विधायक हाथों  में कांग्रेस की 10 गारंटियां लिखीं तख्तियां लेकर विधानसभा पहुंचे। 

विज्ञापन
HP assembly Budget Session: Before the commencement of House proceedings, BJP MLAs roared in protest against C
कांग्रेस की गारंटियों के विरोध में गरजे भाजपा विधायक - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र में बुधवार सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने बाहर प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा विधायक हाथों में कांग्रेस की 10 गारंटियां लिखीं तख्तियां लेकर विधानसभा पहुंचे। इस दौरान विपक्ष ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार का पहला बजट झूठ की गारंटी रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन


कोई भी कार्य नहीं हुआ। हाल ही में प्रस्तुत दूसरे बजट में पहले बजट की ही बातें कही गईं। यह लूट की गारंटी है।  जयराम ने कहा कि किसी भी गारंटी में कुछ नहीं हुआ और उपर से झूठा बजट व आंकड़े पेश करके हिमाचल की जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है, इसका विरोध करते हैं। सदन में सत्तापक्ष की ओर से गैर जिम्मेदाराना तरीके से जवाब दिए जा रहे हैं, जिसमें कोई सच्चाई नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदन में भी हंगामा, नारेबाजी करते हुए गए बाहर
उधर, सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में हंगामा शुरू हो गया। सदन में विपक्ष की ओर से नारेबाजी की गई और इसके बाद भाजपा सदस्य बाहर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed