फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Arts Culture and Language Academy Invite applications from Artists and Writers.

कलाकारों, साहित्यकारों को मिलेगा पुरस्कार, यहां करें आवेदन

Sun, 27 Nov 2016 08:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 27 Nov 2016 08:40 AM IST
विज्ञापन
HP Arts Culture and Language Academy Invite applications from Artists and Writers.

हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी के साल 2016 के निष्पादन कला एवं ललित कला सम्मान, साहित्य पुरस्कार, पुस्तक थोक खरीद तथा स्वैच्छिक संस्थाओं को सम्मान योजना के लिए प्रदेश के कलाकारों, साहित्यकारों एवं पंजीकृत स्वैच्छिक संस्थाओं से प्रविष्टियां आमंत्रित की गईं हैं। यह जानकारी सचिव अकादमी अशोक हंस ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 के निष्पादन कला यथा पारंपरिक, लोक एवं समकालीन रंगमंच, संगीत एवं नृत्य तथा ललित कला यथा पारंपरिक, लोक एवं आधुनिक चित्रकला, मूर्तिकला, काष्ठकला, छायांकन, हस्तशिल्प कला, कार्टून, रेखांकन के क्षेत्र में एक अथवा एकाधिक विधाओं में आजीवन एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए एक-एक सम्मान प्रदान करने के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की जाती हैं।
विज्ञापन


प्रविष्टियां कोई भी व्यक्ति, संस्था व कलाकार स्वयं भी भेज सकता है। नियमानुसार प्रत्येक चयनित कलाकार को इक्यावन हजार रुपये की नकद राशि एवं अन्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2016 के साहित्य पुरस्कारों के लिए वर्ष 2015 में प्रकाशित साहित्य की विभिन्न विधाओं पर हिंदी, पहाड़ी, संस्कृत, उर्दू और अंग्रेजी में प्रकाशित पुस्तकों की चार-चार प्रतियां भी बोनाफाइड हिमाचली प्रमाणपत्र सहित मांगी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयनित पुस्तक के लिए साहित्यकार को 51 हजार रुपये की नकद राशि और अन्य अलंकरणों से पुरस्कृत किया जाएगा। पुस्तक थोक खरीद के लिए बोनाफाइड हिमाचली लेखकों की बोनाफाइड प्रमाणपत्र सहित हिंदी, पहाड़ी, उर्दू, संस्कृत, अंग्रेजी भाषाओं में कला, संस्कृति, भाषा और साहित्य के क्षेत्र में वर्ष 2015 में प्रकाशित मौलिक एवं अनूदित पुस्तकों की दो-दो प्रतियां नि:शुल्क आमंत्रित हैं। प्रदेश के बाहर के लेखक भी हिमाचल की पारंपरिक लोक कलाओं, लोक संस्कृति, पहाड़ी भाषा और साहित्य की पुस्तकों की प्रविष्टियां विचारार्थ भेज सकते हैं।


‘स्वैच्छिक संस्था सम्मान’ के लिए कला, संस्कृति, भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में हिमाचल की और प्रदेश से बाहर हिमाचली लोगों द्वारा गठित कम-से-कम तीन वर्षों से कार्यरत पंजीकृत स्वैच्छिक संस्थाओं से अधिक से अधिक प्रमाण यथा कार्यक्त्रस्मों के छायाचित्रों, समाचार पत्रों की कतरनों सहित आयोजित गतिविधियों के विवरण संबंधी प्रविष्टियां भी विचारार्थ आमंत्रित की जाती हैं। चयनित संस्था को इक्कीस हजार रुपये की नकद राशि अन्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। हंस ने बताया कि इन योजनाओं के अंतर्गत अकादमी कार्यालय में प्रविष्टियां 27 दिसंबर तक पहुंच जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed