फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   House in danger condition

संजौली में भवन को खतरा

Sat, 15 Jan 2022 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
House in danger condition
बर्फबारी के बाद ढहा एक भवन का बरामदा, निगम ने दिए भवन खाली करने के निर्देश
विज्ञापन

साथ लगते अन्य भवनों को भी है खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के संजौली वार्ड के नार्थ ओक इलाके में भूस्खलन के चलते कई भवनों को खतरा पैदा हो गया है। इनमें से एक भवन का बरामदा शनिवार को ढह गया। अब इस भवन पर भी संकट मंडरा गया है। नगर निगम ने इसे खाली करने के निर्देश दिए हैं।
साथ लगे अन्य भवनों में रहने वाले लोग भी दहशत में आ गए हैं। इनमें से कुछेक ने भवन खाली करना शुरू कर दिया है। इन्हें भी भूस्खलन से खतरा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस भवन के निचली ओर एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले भवन निर्माण का काम शुरू किया था। इसके लिए पहले खुदाई की गई। गलत तरीके से की गई खुदाई के चलते भूस्खलन शुरू हो गया। पहाड़ी के ऊपरी तरफ बने भवन के बरामदे में बीते हफ्ते दरारें आ गई थी। शिकायत के बाद नगर निगम की वास्तुकार शाखा की टीम मौके पर पहुंची और निर्माणकार्य कर रहे व्यक्ति को काम रोकने और भूस्खलन रोकने के लिए डंगा लगाने को कहा था। लेकिन इसके बाद हुई बारिश और बर्फबारी के चलते बरामदे में पड़ी दरारों में पानी रिस गया। शनिवार को यह बरामदा ढह गया जिससे अब भवन की नींव भी खाली हो गई है।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार आसपास के भवनों को भी खतरा है। कई जगह पुराने डंगे में दरारें पड़ गई हैं। बिजली का पोल भी ढह सकता है। नगर निगम वास्तुकार देवेंद्र मिस्टा ने कहा कि खतरे को देखते हुए भवन मालिक को खाली करने को कहा है। निर्माण करने वाले व्यक्ति को काम रोकने और डंगा लगाने को कहा था। अब मौके का निरीक्षण किया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई भवनों पर मंडरा रहा
खतरा, महापौर बेखबर
यह इलाका महापौर सत्या कौंडल के वार्ड में आता है। स्थानीय लोगों के अनुसार मेयर के घर से चंद मीटर दूर बने इन भवनों पर खतरा मंडरा रहा है लेकिन महापौर ने एक बार भी मौके का दौरा नहीं किया है। एक हफ्ते से इलाके के लोग दहशत में है लेकिन नगर निगम की ओर से कोई राहतकार्य नहीं किया जा रहा।

गुस्साए लोगों का कहना है कि उनके जीवनभर की कमाई ढह रही है लेकिन महापौर के पास मौके पर आने तक का वक्त नहीं है। मेयर सत्या कौंडल ने कहा कि उन्हें इसकी सूचना नहीं है। किसी ने उन्हें इसकी शिकायत भी नहीं की है। इंजनघर से शिकायत आई थी जिसके बाद वहां मौके का दौरा किया गया। लेकिन नॉर्थ ओक इलाके में भूस्खलन की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed