{"_id":"64ef2b01cbae47a42109776b","slug":"house-hit-by-landslide-in-aut-village-mother-and-son-trapped-inside-rescued-after-hard-work-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: औट गांव में मकान पर गिरा पेड़, अंदर फंसे मां-बेटे को सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: औट गांव में मकान पर गिरा पेड़, अंदर फंसे मां-बेटे को सुरक्षित निकाला
Wed, 30 Aug 2023 09:00 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नगवाईं( मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नगवाईं( मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 30 Aug 2023 09:00 PM IST
सार
मंडी जिले के बालीचौकी उपमंडल के औट गांव में बुधवार दोपहर बाद एक पेड़ मकान पर गिर गया। इससे घर में मौजूद मां और बेटा अंदर फंस गए।
विज्ञापन
औट में भूस्खलन की चपेट में आया मकान
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बालीचौकी उपमंडल के औट गांव में बुधवार दोपहर बाद एक पेड़ मकान पर गिर गया। इससे घर में मौजूद मां और बेटा अंदर फंस गए। स्थानीय लोगों ने सीमा देवी और उनके बेटे सुशील कुमार को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। उधर,मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे लवांडी पुल (मैगल) के पास भूस्खलन के कारण दो घंटे बंद रहा। इससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों का सेब फंसा, सड़क खुलने का इंतजार
मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे बंद होने से कुल्लू में सेब मंडियों में व्यापारियों द्वारा खरीदा करीब 70,000 क्रेट सेब फंस गया है। व्यापारी अपना माल जिले से बाहर ले जाने के लिए सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन